68 हजार 500 शिक्षकों की नियुक्ति का मामला : हाई कोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देश दिया है कि प्रदेश में 68 हजार 500 सहायक बुनियादी शिक्षा शिक्षकों की नियुक्ति में कथित धांधली को लेकर चल.......
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देश दिया है कि प्रदेश में 68 हजार 500 सहायक बुनियादी शिक्षा शिक्षकों की नियुक्ति में कथित धांधली को लेकर चल रही जांच की प्रगति रिपोर्ट 20 सितंबर तक कोर्ट के समक्ष पेश करे। हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने नियुक्ति में कथित अनियमितताओं को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए सोमवार को प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया।