
How to Become DSP in Bihar:बिहार पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक (DSP) का पद युवाओं के बीच सबसे लोकप्रिय और रुतबे वाला माना जाता है। यह पद समाज में सम्मान के साथ राज्य की कानून व्यवस्था संभालने की बड़ी जिम्मेदारी भी देता है। अगर आपका भी सपना खाकी वर्दी पहनने का है तो इसके लिए आपको बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा पास करनी होगी। आइए जानते हैं बिहार में DSP बनने का पूरा प्रोसेस क्या है?
बिहार में डीएसपी बनने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक यानी ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। चाहे आपने बीए, बीकॉम, बीएससी, बीटेक या कोई अन्य कोर्स किया हो आप यह परीक्षा दे सकते हैं। इसमें अंकों का कोई न्यूनतम प्रतिशत तय नहीं है केवल आपका पास होना जरूरी है।
जनरल कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम उम्र पद के अनुसार 20 या 22 वर्ष और अधिकतम उम्र 37 वर्ष तय की गई है। वहीं महिलाओं, OBC, SC/ST कैटेगरी के उम्मीदवारों को बिहार सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में विशेष छूट दी जाती है।
पुलिस सेवा में जाने के लिए पढ़ाई के साथ ही शारीरिक मापदंड पूरा करना भी बहुत जरूरी होता है-
DSP बनने के लिए BPSC की परीक्षा तीन चरणों में आयोजित होती है-
अगर आप घर बैठे तैयारी करना चाहते हैं तो सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट से सिलेबस को अच्छी तरह समझें। अपनी नींव मजबूत करने के लिए कक्षा 6 से 12वीं तक की NCERT किताबों से शुरुआत करें। परीक्षा में बिहार के इतिहास, भूगोल और बजट से जुड़े सवाल ज्यादा आते हैं इसलिए बिहार स्पेशल किताबें जरूर पढ़ें। रोज अखबार पढ़ने की आदत डालें और मेन्स परीक्षा में सफलता पाने के लिए हर लिखने का अभ्यास करें।
बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CCE) 2026 की अधिसूचना 5 मई, 2026 को जारी की थी। इस भर्ती के तहत विभिन्न प्रशासनिक पदों के लिए कुल 1186 संशोधित रिक्तियां घोषित की गई हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया7 मई से 31 मई, 2026तक चली। वहीं, BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा 26 जुलाई 2026 (रविवार) को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।