
JNU में भर्ती (सांकेतिक इमेज)
JNU Vacancy 2026: देश की प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है। जेएनयू ने साल 2026 के लिए नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी के कुल 267 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग तय की गई है। 10वीं पास, 12वीं पास, ITI डिप्लोमा होल्डर, ग्रेजुएट, BE/B.Tech. और पोस्ट ग्रेजुएट युवा अपनी योग्यता के अनुसार संबंधित पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्र सीमा की बात करें तो विभिन्न पदों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है। हालांकि, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पद के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित है। योग्यता की विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट jnu.ac.in पर जाकर पूरा नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
उम्मीदवारों का अंतिम चयन कई चरणों की परीक्षा के आधार पर किया जाएगा:
जेएनयू की इस भर्ती के जरिए कई अलग-अलग पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें मुख्य रूप से असिस्टेंट लाइब्रेरियन, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, रिसर्च ऑफिसर, सिस्टम एनालिस्ट, सेक्शन ऑफिसर स्टेनोग्राफर, जूनियर असिस्टेंट, लिफ्ट ऑपरेटर और मल्टी टास्किंग स्टाफ यानी एमटीएस जैसे अहम पद शामिल हैं।
यूनिवर्सिटी द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक इन विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 जुलाई, 2026 तय की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस दिन शाम 5 बजे तक ही अपना फॉर्म भर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी समय की तकनीकी और वेबसाइट संबंधी दिक्कतों से बचने के लिए समय रहते अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
Updated on:
06 Jul 2026 12:48 pm
Published on:
03 Jul 2026 06:02 pm
