18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NEET Re Exam 2026: दिल्ली सरकार की अनोखी पहल, परीक्षा केंद्रों पर शिकंजी की व्यवस्था, बनेंगे स्पेशल कूलिंग जोन

NEET UG 2026: दिल्ली सरकार ने 21 जून को होने वाली नीट परीक्षा के लिए अनोखी पहल की है। परीक्षा केंद्रों पर विशेष कूलिंग जोन बनाए जा रहे हैं जहां पानी, शिकंजी और फर्स्ट एड जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Mohsina Bano

Jun 18, 2026

NEET UG 2026, NEET Re Exam Delhi, Cooling Zones at NEET Exam Centres, Delhi Govt NEET

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (फोटो - ANI)

21 जून को होने वाली NEET UG Re Exam 2026 प्रवेश परीक्षा के लिए दिल्ली सरकार ने कैंडिडेट्स के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि एग्जाम सेंटर्स पर कैंडिडेट्स और उनके साथ आने वाले परिजनों की सुविधा के लिए विशेष कूलिंग जोन बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि चिलचिलाती गर्मी में अभिभावकों को राहत देने के लिए यह अहम कदम उठाया गया है।

कूलिंग जोन में मिलेंगी ये सुविधाएं

हर साल लाखों अभिभावक अपने बच्चों को परीक्षा दिलाने लाते हैं और उन्हें घंटों तक तेज धूप या गर्मी में बाहर इंतजार करना पड़ता है। इस परेशानी को दूर करने के लिए अब परीक्षा केंद्रों के बाहर ही आरामदायक प्रतीक्षा स्थल बनाए जा रहे हैं। डिविजनल कमिश्नर के निर्देश पर तैयार हो रहे इन कूलिंग जोन में बैठने की उचित जगह, साफ पेयजल, शिकंजी, ओआरएस, चाय और फर्स्ट एड जैसी तमाम सुविधाएं मुफ्त उपलब्ध रहेंगी।

दिल्ली में बनाए गए हैं 97 परीक्षा केंद्र

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जानकारी दी है कि राजधानी दिल्ली में नीट परीक्षा के लिए कुल 97 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 69 केंद्र सरकारी स्कूलों में और 28 केंद्र केंद्रीय विद्यालयों में स्थित हैं। इन सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास जिला प्रशासन द्वारा कूलिंग जोन तैयार किए जा रहे हैं। यहां परिजनों के आराम करने और गर्मी से बचने की पूरी व्यवस्था की जा रही है।

छात्रों पर पड़ेगा सकारात्मक असर

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य सिर्फ परीक्षा करवाना नहीं है बल्कि हर व्यक्ति के अनुभव को बेहतर करना है। जब माता-पिता बाहर सुरक्षित और आराम से रहेंगे तो परीक्षा हॉल में बैठे बच्चों पर भी इसका सकारात्मक असर पड़ेगा और वे ज्यादा आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दे सकेंगे। यह पहल उन लाखों अभिभावकों के प्रति सम्मान है जो बच्चों के सपनों को पूरा करने के लिए हर कदम पर उनका साथ देते हैं।

आम जनता के लिए भी चल रहे राहत कार्य

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि दिल्ली सरकार आम जनता को भीषण गर्मी से बचाने के लिए भी इंतजाम कर रही है। राजधानी के अलग-अलग इलाकों में 85 शेड बनाए गए हैं और 15 कूलिंग जोन पहले से संचालित हो रहे हैं। इसके अलावा 13 मोबाइल राहत वैन लगातार विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर लोगों को लू और गर्मी से बचा रही हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने सभी अभ्यर्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।