18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP GIC Lecturer Expected Cut Off: कैटेगरी वाइज जानिए कितनी जाएगी कटऑफ, 1516 पदों के लिए हुई थी परीक्षा

UP GIC Lecturer Result 2026: UPPSC द्वारा आयोजित UP GIC लेक्चरर परीक्षा 2026 की संभावित कटऑफ! कैंडिडेट्स विषयवार और कैटेगरी वाइज जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी कटऑफ अंकों की पूरी जानकारी डिटेल में जान सकते हैं।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Mohsina Bano

Jun 18, 2026

UP GIC Lecturer Cut Off 2026, UPPSC GIC Lecturer Expected Cut Off, UP GIC Lecturer Result 2026, UPPSC News, UP news

UP GIC Lecturer Cut Off List 2026 (Photo- Official Website)

UP GIC Lecturer Cut Off 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग यानी (UPPSC) ने राजकीय इंटर कॉलेज GIC लेक्चरर लिखित परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक कर लिया गया है। 14 और 17 जून, 2026 को विभिन्न विषयों के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा खत्म होने के बाद अब उम्मीदवार कटऑफ अंकों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऑफिशियल कटऑफ लिस्ट फाइनल रिजल्ट के साथ जारी की जाएगी लेकिन उससे पहले आप पिछले वर्षों के रुझानों के आधार पर संभावित कटऑफ यहां देख सकते हैं।

इन विषयों के लिए आयोजित हुई थी परीक्षा

आयोग ने 14 जून को 13 प्रमुख विषयों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की थी। इनमें हिंदी, संस्कृत, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, भौतिकी, उर्दू, गणित, समाजशास्त्र, जीव-विज्ञान, अंग्रेजी, नागरिक शास्त्र और रसायन-विज्ञान शामिल थे। इसके बाद 17 जून को बाकी तीन विषयों मनोविज्ञान, अपराध विज्ञान और दंडशास्त्र की परीक्षा आयोजित की गई थी।

विषय (Subject) जनरल(General)ओबीसी (OBC)एससी(SC)एसटी (ST)
हिंदी75 से 8070 से 7565 से 7060 से 65
अंग्रेजी75 से 7870 से 7260 से 6558 से 62
उर्दू74 से 7669 से 7267 से 7060 से 64
गणित74 से 7772 से 7668 से 7265 से 70
जीव विज्ञान68 से 7265 से 7065 से 6862 से 66
भौतिकी72 से 7670 से 7464 से 7062 से 68
रसायन विज्ञान70 से 7568 से 7462 से 6860 से 67
इतिहास65 से 7166 से 7064 से 6862 से 66
भूगोल75 से 7970 से 7568 से 7465 से 70
अर्थशास्त्र70 से 7568 से 7266 से 7160 से 66
संस्कृत75 से 8072 से 7768 से 7265 से 70
नागरिक शास्त्र75 से 8170 से 7668 से 7265 से 70
समाजशास्त्र70 से 7568 से 7265 से 7060 से 66
मनोविज्ञान70 से 7465 से 7164 से 6860 से 66

UP GIC Lecturer संभावित कटऑफ 2026

अनुमानित कटऑफ संभावित कटऑफ का अनुमान पिछले वर्षों के ट्रेंड्स, अंकों और परीक्षा के पैटर्न का एनालिसिस करके लगाया गया है। इस परीक्षा में 300 अंकों के कुल 120 सवाल पूछे गए थे जिन्हें हल करने के लिए कैंडिडेट्स को 2 घंटे का समय दिया गया था। साथ ही गलत उत्तर देने पर 0.33 अंकों की नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान था। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए विषयवार संभावित अंक नीचे टेबल में दिए गए हैं।

बता दें कि इस भर्ती परीक्षा के जरिये राज्य में लेक्चरर के कुल 1516 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग