शिक्षा

सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के लिए एग्जाम सेंटर बदलने की अंतिम तिथि नजदीक, ऐसे करें अप्लाई

CBSE Board Exams 2021: बोर्ड ने कोरोना महामारी के चलते परीक्षार्थियों को प्रायोगिक और सैद्धांतिक परीक्षा के एग्जाम सेंटर को बदलने की अनुमति दी है।

less than 1 minute read
Mar 22, 2021
CBSE परीक्षा की तैयारियों के लिए मिला अधिक समय, विद्यार्थी और अभिभावक हुए खुश

CBSE Board Exams 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों को सहूलियत दी है। बोर्ड ने कोरोना महामारी के चलते परीक्षार्थियों को प्रायोगिक और सैद्धांतिक परीक्षा के एग्जाम सेंटर को बदलने की अनुमति दी है। जिन परीक्षार्थियों को एग्जाम सेंटर तक पहुँचने में कोई परेशानी हो या अन्य किसी प्रकार की समस्या है तो वे अपना परीक्षा केंद्र बदलवा सकते हैं।

नोटिस के मुताबिक, परीक्षार्थी 25 मार्च, 2021 तक अपने विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बदलने का निवेदन भेज सकते हैं। परीक्षार्थियों से प्राप्त निवेदनों को स्कूल 31 मार्च, 2021 तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं।

नोटिफिकेशन के मुताबिक Covid-19 महामारी के चलते जो बोर्ड कक्षा के विद्यार्थी परिवार के साथ किसी अन्य शहर में शिफ्ट हो गए हैं, वे अब अपने रजिस्टर्ड परीक्षा केंद्र से प्रैक्टिकल एग्जाम या थ्योरी एग्जाम के लिए उपस्थित हो पाने में असमर्थ रहेंगे। ऐसे में विद्यार्थी बोर्ड परीक्षाओं के लिए अपने संबंधित स्कूलों में परीक्षा केंद्र बदलने का अनुरोध करते हुए, जिस शहर में परीक्षा के लिए उपस्थित होना चाहते हैं उसके लिए रिक्वेस्ट भेज सकते हैं।

विद्यार्थियों से प्राप्त रिक्वेस्ट के आधार पर ही स्कूल बोर्ड की वेबसाइट पर स्कूल अकाउंट से लॉग इन करेंगे और छात्रों का रोल नंबर, चेंज रिक्वेस्ट आदि को दर्ज करेंगे। विस्तृत जानकारी के लिए विद्यार्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें

Published on:
22 Mar 2021 12:15 pm
Also Read
View All