शिक्षा

RBSE 12th Science Result 2020: मोबाइल पर SMS के जरिए ऐसे पाएं परिणाम

Rajasthan Board 12th science result: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं विज्ञान का रिजल्ट अपने मोबाइल पर SMS के जरिए भी पा सकते हैं। इसके लिए ...

less than 1 minute read
Jul 08, 2020
RBSE 12th Science Result
RBSE 12th Science Result

Rajasthan Board 12th science result: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं विज्ञान का रिजल्ट अपने मोबाइल पर SMS के जरिए भी पा सकते हैं। Rajasthan Board 12th science result मोबाइल पर पाने के लिए विद्यार्थी को मेसेज बॉक्स में जाकर RESULTRAJ12SROLL NUMBER टाइप करना होगा और इसे 56263 पर भेजना होगा। परिणामों की घोषणा होने के साथ ही रिजल्ट सन्देश के रूप में आपके मोबाइल पर आ जाएगा।

RBSE 12th science result देखने के लिए यहां क्लिक करें

इस बार राजस्थान में कक्षा 12वीं (साइंस) में 2 लाख 39 हजार 800 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। राजस्थान बोर्ड (Rajasthan Board) आज शाम 4 बजे 12वीं साइंस के नतीजों की घोषणा करेगा। नतीजों की घोषणा राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर की जाएगी। इसके अलावा आप सीधे रिजल्ट के पेज rajresults.nic.in पर जाकर भी चेक कर सकते हैं।

RBSE 12th result 2020: कैसे करें चेक
राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। लिंक आगे दिया गया है।
होम पेज पर results 2020 लिंक पर क्लिक करें।
नया पेज खुलेगा। यहां राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2020 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर व अन्य जरूरी जानकारी दर्ज कर सबमिट करें।
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा। इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट लेकर सुरक्षित रख लें।

Published on:
08 Jul 2020 10:15 am