शिक्षा

ICSE ISC Exam 2021 : कोरोना के चलते CISCE ने स्थगित कीं 10वीं 12वीं की परीक्षाएं, जून में होगा नई तारीखों पर फैसला

CSE ISC Exam 2021: देशभर में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए सीआईएससीई आईएससी बोर्ड एग्जाम स्थगित कर दिए हैं
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Apr 2021, 8:08 PM IST
ICSE ISC Exam 2021
ICSE ISC Exam 2021

CSE ISC Exam 2021 : देश में तेजी से फैल रही महामारी को देखते हुए काउंसिल फॉर दि इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) का ओर से भी एक बड़ा फैसला लिया गया है। जिसमें आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) की परीक्षाएं स्थगित कर दीं गई हैं। केंद्रीय शिक्षा बोर्ड ने कहा है कि कोरोना की स्थिति को देखने के बाद ही जून के पहले सप्ताह में नई तिथियों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। पहले निर्धारित किए गए परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक आईसीएसई और आईएससी कक्षाओं के थ्योरी एग्जाम 5 मई 2021 से शुरू होने वाले थे।

इससे पहले सीबीएसई बोर्ड की ओर से 10वीं की परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया था जिसमें 12वीं की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। सीबीएसई बोर्ड के फैसले के बाद कई अन्य राज्यों ने भी 10वीं 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया है।

अब तक यूपी बोर्ड, गुजरात बोर्ड राजस्थान बोर्ड, तेलंगाना बोर्ड, हरियाणा बोर्ड, ओडिशा बोर्ड, छत्‍तीसगढ़ बोर्ड, पंजाब बोर्ड, महाराष्ट्र बोर्ड, एमपी बोर्ड भी कोरोना के कारण अपने यहां की परीक्षाएं स्थगित कर चुके हैं। पंजाब में तो बिना परीक्षा लिए 5वीं, 8वीं और दसवीं क्लास के बच्चों को आगे की कक्षा में प्रमोट कर दिया जाने की घोषणा की गई है।

Updated on:
16 Apr 2021, 8:08 PM IST
Published on: