शिक्षा

IGNOU Campus Placement: इग्नू कैंपस में नौकरियों की बहार, 29 अप्रैल को लगेगा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव

IGNOU Placement 2026: इग्नू के स्टूडेंट्स के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका। इग्नू गढ़ी कैंपस में लगने जा रहा प्लेसमेंट मेला। जानिए इस मेगा ड्राइव में कौन हो सकता है शामिल और क्या होनी चाहिए योग्यता?

2 min read
Apr 25, 2026
IGNOU Placement Drive 2026, IGNOU Job Drive 2026, Placement for Alumni, Career News
IGNOU Mega Placement 2026 (Image- Freepik)

IGNOU Campus Placement Drive April 2026: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) अपने स्टूडेंट्स और पुराने छात्रों (Alumni) के एम्प्लॉयमेंट के लिए मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन कर रही है। यह प्रोग्राम इग्नू के कैंपस प्लेसमेंट सेल (CPC) की ओर से 29 अप्रैल, 2026 को दिल्ली स्थित इग्नू के मैदान गढ़ी कैंपस में आयोजित किया जाएगा। इस पहल का मकसद उन स्टूडेंट्स को बड़ी कंपनियों से जोड़ना है, जो घर बैठे अपनी डिग्री पूरी कर रहे हैं या कर चुके हैं।

कौन ले सकता है इस ड्राइव में हिस्सा?

इग्नू की यह प्लेसमेंट ड्राइव केवल कुछ खास कोर्सेज या बैच के लिए नहीं, बल्कि बड़े लेवल पर आयोजित की जा रही है।

  • एलिजिबिलिटी: इग्नू के वर्तमान स्टूडेंट्स के साथ ही पुराने स्टूडेंट्स जो अपनी डिग्री पूरी कर चुके हैं, दोनों ही इसमें शामिल हो सकते हैं।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स: इंटरव्यू के लिए आने वाले कैंडिडेट्स को अपने सीवी या रिज्यूमे की कम से कम दो कॉपी और इग्नू का आईडी कार्ड साथ लाना होगा।
  • समय और जगह: यह ड्राइव 29 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे से बाबा साहेब अंबेडकर कन्वेंशन सेंटर, इग्नू कैंपस, मैदान गढ़ी में शुरू होगी।

सिलेक्शन प्रोसेस?

प्लेसमेंट प्रोसेस काफी आसान और पारदर्शी रखा गया है। इसमें शामिल होने वाली कंपनियां सबसे पहले अपना प्रेजेंटेशन देंगी, जिसमें वे जॉब प्रोफाइल और सैलरी पैकेज के बारे में जानकारी देंगी। इसके बाद इंटरेस्टेड स्टूडेंट्स का प्री प्लेसमेंट टॉक होगा और फिर इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कुछ कंपनियां अपनी जरूरत के हिसाब से लिखित परीक्षा भी आयोजित कर सकती हैं।

स्टूडेंट्स के लिए जरूरी टिप्स

कैंपस प्लेसमेंट सेल के अधिकारियों ने स्टूडेंट्स को सजेशन दिया है कि वे इंटरव्यू के लिए फॉर्मल ड्रेस में ही आएं। इसके अलावा, अपनी स्किल्स और कम्युनिकेशन पर काम करके आएं ताकि चयन की संभावना बढ़ सके। ओपन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स के लिए यह अपनी काबिलियत साबित करने और एक नामी कंपनी में करियर शुरू करने का बेहतरीन मंच साबित होगा।

इग्नू ने जो नोटिफिकेशन जारी किया है उसके मुताबिक, इस प्लेसमेंट ड्राइव में कई नामचीन और बड़ी कंपनियां हिस्सा लेंगी। स्टूडेंट्स को सलाह दी गई है कि वे अपने साथ जरूरी दस्तावेज लेकर समय पर पहुंचे ताकि वे इस मौके का पूरा फायदा उठा सकें।

Published on:
25 Apr 2026 06:12 pm