शिक्षा

GATE Result 2025: IIT Roorkee आज जारी करेगा गेट परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

GATE Result 2025: IIT Roorkee आज यानी कि 19 मार्च को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट फॉर इंजीनियरिंग (GATE) परीक्षा का परिणाम जारी करेगा। यहां देखें डिटेल्स-
less than 1 minute read
Mar 19, 2025
GATE Result 2025

GATE Result 2025: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (IIT Roorkee) आज यानी कि 19 मार्च को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट फॉर इंजीनियरिंग (GATE) परीक्षा का परिणाम जारी करेगा। ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

कब तक वैलिड रहेगा गेट का परिणाम

उम्मीदवार GOAPS पोर्टल या आधिकारिक GATE वेबसाइट पर जाकर अपना नामांकन आईडी और पासवर्ड डालकर अपना परिणाम देख सकेंगे। हर साल की तरह, सेक्शनल पेपर - XE, XH और XL के लिए अलग-अलग रैंक और स्कोर होंगे। GATE का रिजल्ट परिणाम की घोषणा की तारीख से तीन साल तक वैध रहेंगे। 

कितने बजे जारी होगा रिजल्ट (GATE Result 2025 Date and Time)

IIT Roorkee द्वारा जारी आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार GATE 2025 का रिजल्ट 19 मार्च को जारी किया जाएगा। हालांकि, रिजल्ट जारी होने का समय अभी घोषित नहीं किया गया है। पिछले साल रिजल्ट 16 मार्च को शाम 5:30 से 5:45 बजे के बीच जारी किया गया था। रिजल्ट जारी होने के बाद आईआईटी रूड़की द्वारा स्कोरकार्ड भी जारी किए जाएंगे।

ऐसे देखें रिजल्ट 

-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

-यहां होम पेज पर गेट रिजल्ट का लिंक खोजें

-यहां क्रेडेंशियल्स डालें

-इतना करते ही रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा

-इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें

Updated on:
19 Mar 2025 09:47 am
Published on:
19 Mar 2025 09:33 am