Top Universities In India Ranking 2018 केंद्र सरकार ने मंगलवार को शैक्षणिक संस्थानों की 2018 की रैंकिंग जारी की। राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क
Top Universities In India Ranking 2018 केंद्र सरकार ने मंगलवार को शैक्षणिक संस्थानों की 2018 की रैंकिंग जारी की। राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क की ओर से तैयार ओवरऑल रैंकिंग में बेंगलूरु के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस ने एक बार फिर नंबर वन रहकर बाजी मारी है।
2017 की तरह ओवरऑल रैंकिंग में शीर्ष तीन पायदान में कोई बदलाव नहीं है। दूसरे नंबर पर आइआइटी मद्रास, तीसरे नंबर पर आइआइटी बॉम्बे काबिज रहे हैं। यूनिवर्सिटी की रैंकिंग में इंडियन इंस्टीट्यूट, बेंगलोर ही पहले नंबर पर है। जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी दूसरे तो बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी तीसरे नंबर पर है। 2017 में भी यही संस्थान टॉप तीन में थे। शीर्ष दो कॉलेजों में दिल्ïली का मिरांडा और सेंट स्टीफंस पहले और दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे नंबर पर बिशप हेबर कॉलेज रहा है। ओवरऑल रैंकिंग में चौथे नंबर पर आइआइटी दिल्ली ने कब्जा कर पिछली बार की आइआइटी खडग़पुर को पांचवे नंबर पर धकेल दिया है। पढ़ें इंडियन ञ्च पेज ०९
Top Universities In India
जबकि दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी ओवरऑल रैकिंग की श्रेणी में 2017 की तरह 2018 में भी छठे स्थान पर रही। टॉप 10 की सूची में चेन्नई की अन्ना यूनिवर्सिटी दसवीं पायदान लेने में कामयाब रही। जबकि 2017 की सूची में यह संस्थान 13वें नंबर पर थी।
शीर्ष 5 यूनिवर्सिटी
1. आइआइएससी, बेंगलोर IISC Bangalore Ranking 2018
2. जेएनयू, दिल्ली JNU Delhi Ranking 2018
3. बीएचयू, वाराणसी BHU Ranking 2018
4. अन्ना यूनिवर्सिटी, चेन्नई Anna university ranking 2018
5. हैदराबाद यूनिवर्सिटी Hyderabad University Ranking 2018
ओवरआल रैंकिंग में राजस्थान का बिट्स पिलानी 26वें नंबर पर Bits Pilani Ranking 2018
राजस्थान की डीम्ड यूनिवर्सिटी बिट्स पिलानी ओवरऑल रैंकिंग में 26वें स्थान पर है। वहीं दूसरी डीम्ड यूनिवर्सिटी वनस्थली विद्यापीठ ने 91वीं पायदान हासिल की है। बेस्ट यूनिवर्सिटी में बिट्स पिलानी ने 17वां स्थान पाया है। बिट्स पिलानी ने ही फार्मेसी के टॉप कॉलेजों की सूची में पांचवां स्थान पाया है। वहीं इंजीनियरिंग संस्थानों की रैंकिंग में बिट्स 17वें, मालवीय एनआइटी 52वें और आइआइटी जोधपुर 54वेंं नंबर पर रहा है। जबकि बेस्ट कॉलेजों की रैंकिंग में राजस्थान का कोई कॉलेज शामिल नहीं है। टॉप प्रबंधन संस्थानों में आइआइएम उदयपुर को 13वां स्थान हासिल हुआ है।