
छत्तीसगढ़ व्यापम भवन (photo Patrika)
CG Vyapam: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए बी.एस.सी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा-2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थी 27 अप्रैल शाम 5 बजे तक व्यापम की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार के लिए 28 अप्रैल से 30 अप्रैल तक का समय दिया गया है।
परीक्षा 11 जून को आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र व्यापम की वेबसाइट पर 1 जून से उपलब्ध कराए जाने की संभावना है। परीक्षा राज्य के 33 जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन के लिए व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
प्रवेश पत्र 1 जून 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 33 जिला मुख्यालयों में किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को सुविधा मिल सके।
आवेदन के दौरान परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। राज्य शासन के नियमों के तहत छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों को, परीक्षा में शामिल होने पर, उनका शुल्क वापस किया जाएगा। यह राशि उसी बैंक खाते में जमा की जाएगी, जिससे भुगतान किया गया होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करते समय सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक भरें और अंतिम तिथि से पहले प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल रविवार को किया जाएगा। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित होंगे। परीक्षा में जिले के 17 परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी, जिसमें कुल 5577 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए उपेन्द्र किण्डो, डिप्टी कलेक्टर रायपुर को नोडल अधिकारी और केदारनाथ पटेल, रोजगार अधिकारी, विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञान के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे छात्रों के लिए देश के प्रतिष्ठित संस्थानों इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च में प्रवेश का शानदार अवसर है। आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। इस परीक्षा के जरिए आईआईएसईआर बेरहामपुर, भोपाल, कोलकाता, मोहाली, पुणे, तिरुवनंतपुरम और आईआईएसईआर तिरुपति में दाखिला मिलता है, जहां पढ़ाई के साथ रिसर्च के व्यापक अवसर उपलब्ध हैं।
आईएटी 2026 परीक्षा 7 जून को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक होगी। परीक्षा में 60 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनमें जीवविज्ञान, रसायन, गणित और भौतिकी से 15-15 सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर 4 अंक और गलत पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। कुल अंक 240 निर्धारित हैं।
Updated on:
09 Apr 2026 12:47 pm
Published on:
09 Apr 2026 12:46 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
