ITBP Recruitment 2024 : इस भर्ती के माध्यम से सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के 5 पद, स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के 176...
ITBP Recruitment 2024 Online Apply Date : भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल यानी ITBP में कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। जिसमें सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर, स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर के पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 नवंबर तय की गई है।
इस भर्ती के माध्यम से सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के 5 पद, स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के 176 पद और मेडिकल ऑफिसर के 164 पदों पर बहाली की जानी है। कुल मिलाकर 345 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
योग्यता की बात करें तो अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यता मांगी गई है। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी और अलग-अलग पदों के लिए योग्यता की जानकारी इस नोटिफिकेशन के माध्यम से देखी जा सकती है। ITBP Recruitment 2024
आयु सीमा की बात की जाए तो ITBP Recruitment 2024 में सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के पद के लिए 50 साल से कम के उम्मीदवार होने चाहिए। साथ ही स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के पद के लिए उम्र 40 साल से कम और मेडिकल ऑफिसर की उम्र 30 साल से कम होनी चाहिए।