
IUSSTF: इंडो यूएस साइंस एंड टेक्नोलॉजी फोरम (IUSSTF) ने हाल ही यूएस और भारतीय संस्थानों में फैलोशिप प्रोग्राम संचालित करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। बिल्डिंग एनर्जी एफिशिएंसी हायर एंड एडवांस्ड नेटवर्क फैलोशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं। संबंधित क्षेत्र में योग्यता प्राप्त करने वाले इस प्रोग्राम का हिस्सा बन सकते हैं। इस प्रोग्राम में इंटर्नशिप ०३-०६ माह की होगी वहीं फैलोशिप न्यूनतम ०३ माह और अधिकतम एक साल की होगी।
योग्यता
स्टूडेंट इंटर्नशिप : मान्यता प्राप्त संस्थान से पीएचडी/ एमटेक / रिसर्च में एमएस या साइंस, इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी व आर्किटेक्चर में एमआर्क में अध्ययनरत स्टूडेंट अप्लाई कर सकते हैं। बिल्डिंग एनर्जी/बिल्ट एन्वायरमेंट व हैबिटेट एनर्जी एफिशिएंसी क्षेत्रों में अधिकतम ३२ वर्ष की आयु वाले कैंडिडेट इंटर्नशिप कर सकते हैं।
फैलोशिप : पीएचडी /एमटेक /रिसर्च में एमएस या बिल्डिंग एनर्जी/ बिल्ट एन्वायरमेंट व हैबिटेट एनर्जी एफिशिएंसी जैसे क्षेत्रों से जुड़े साइंस, इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी व आर्किटेक्चर में एमआर्क डिग्री प्राप्त होना अनिवार्य है। अधिकतम ४० वर्ष की उम्र वाले व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं।
ये मिलेंगे फायदे
मासिक स्टाइपेंड के अलावा फैलोशिप और इंटर्नशिप करने वाले कैंडिडेट को वापसी हवाई किराया, आकस्मिक भत्ता और स्वास्थ्य बीमा जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
आवेदन की अंतिम तिथि : 30 नवंबर, 2019
अधिक जानकारी के लिए यहां जाएं : https://iusstf.org/program/building-energy-efficiency-higher--advanced-network-fellowship