शिक्षा

Jail Prahari Admit Card 2025: राजस्थान जेल प्रहरी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

RSMSSB: परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज है, बिना इसके प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।
2 min read
• •
Updated: 7 Apr 2025, 3:44 PM IST
Jail Prahari Admit Card 2025
Jail Prahari Admit Card 2025

RSMSSB: राजस्थान सबोर्डिनेट एंडएं मिनिस्ट्रीरियल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने 12 अप्रैल 2025 को आयोजित होने वाली जेल प्रहरी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 8 अप्रैल को ऑनलाइन जारी करेगा। इससे पहले बोर्ड ने परीक्षार्थियों के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप पहले ही उपलब्ध करा दी है। एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन मोड में जारी किए जाएंगे। किसी भी अभ्यर्थी को डाक द्वारा एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज है, बिना इसके प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।

Jail Prahari Admit Card 2025: ऐसे डाउनलोड कर पाएंगे एडमिट कार्ड

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।


वेबसाइट के होमपेज पर "एडमिट कार्ड डाउनलोड करें" से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।


उसके बाद अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।


सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।


उसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

Jail Prahari Exam 2025: जान लें परीक्षा का ड्रेस कोड


पुरुष शर्ट/टी-शर्ट, पैंट, कुर्ता-पायजामा (जीन्स प्रतिबंधित)।
महिला सलवार-सूट, साड़ी, सिंपल बाल बैंड। भारी गहनों, ब्रोच, बैज, मेटल बटन की अनुमति नहीं।
सभी परीक्षार्थी घड़ी, बेल्ट, चश्मा, पर्स, स्कार्फ, टोपी आदि प्रतिबंधित हैं।
जूते/चप्पल टखने तक की स्लीपर या सैंडल मान्य हैं, मेटल चेन वाले जूते नहीं चलेंगे।
फोटो 2.5×2.5 सेमी का रंगीन पासपोर्ट फोटो (एक माह से पुराना नहीं) और नीला पारदर्शी बॉल पेन साथ लाएं।

RSMSSB Jail Prahari Exam 2025: परीक्षा से जुड़े नियम


परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले करें।
गेट परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले बंद कर दिए जाएंगे।
ई-एडमिट कार्ड और फोटोयुक्त पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि) अनिवार्य हैं।
परीक्षा में घड़ी, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, बैग, किताबें, व्हाइटनर आदि लाने की अनुमति नहीं होगी।
केवल नीले पारदर्शी बॉल पेन की अनुमति होगी।

Updated on:
7 Apr 2025, 3:44 PM IST
Published on:
Also Read
View All