शिक्षा

Jawahar Navodaya Vidyalaya : नवोदय विद्यालय कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए आवेदन करने की तारीख बढ़ी, अब इस तारीख तक भर सकते हैं फॉर्म

Jawahar Navodaya Vidyalaya : अगर कोई छात्र जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं उनका जन्म 1 मई 2012 से पहले, साथ ही 31 जुलाई 2014 के बाद न हुआ हो। नवोदय विद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट...
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Sep 2024, 3:33 PM IST
Feature image

Jawahar Navodaya Vidyalaya : नवोदय विद्यालय में दाखिले के लिए टेस्ट देने की सोच रहे छात्रों और उनके अभिवावकों के लिए खबर सामने आ रही है। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की ओर से जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट यानी की "JNVST" 2025 के लिए आवेदन करने की तारीख को बढ़ा दिया गया है। जो भी अभिवावक अपने बच्चों के लिए किसी कारण अब तक आवेदन नहीं कर पाएं हैं, उनके लिए विद्यालय ने आवेदन करने की तिथि बढ़ाकर 23 सितंबर 2024 कर दी है। इससे पहले आवेदन की अंतिम तारीख 16 सितंबर थी। नवोदय विद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर, फॉर्म भरे जा सकते हैं।

Jawahar Navodaya Vidyalaya

अगर कोई छात्र जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं उनका जन्म 1 मई 2012 से पहले, साथ ही 31 जुलाई 2014 के बाद न हुआ हो। नवोदय विद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर, फॉर्म भरे जा सकते हैं। आवेदन से जुड़ी या अन्य किसी प्रकार की जानकारी लेने के लिए हेल्प डेस्क नंबर 0120- 2975754 पर छात्र या उनके अभिवावक संपर्क कर सकते हैं।

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के पैटर्न की बात करें तो इसमें 50 अंक के 40 प्रश्न Mental Ability से पूछे जाएंगे। इसके अलावा 25 अंक के 20 प्रश्न अंक गणित के पूछे जाएंगे। साथ ही लैंग्वेज टेस्ट में 25 अंक के 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल मिलाकर 100 अंक के 80 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा के लिए कुल 2 घंटे का समय दिया जाएगा। साथ ही दिव्यांग बच्चों को अतिरिक्त 40 मिनट का समय दिया जाएगा।

Updated on:
16 Sep 2024, 3:33 PM IST
Published on: