छात्रों के लिए खुशखबरी : विदेशी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने के इच्छुक छात्रों के लिए बहुत अच्छी खबर सामने आ रही है। भारत में विदेशी विश्वविद्यालयों के लिए दरवाजा खुलने के बाद दुनिया के कई शीर्ष विश्वविद्यालय भारत में अपना सेंटर खोल रहे हैं। जिससे भारतीय छात्रों को बहुत फायदा होने जा रहा है। विदेशी विश्वविद्यालयों की अच्छी पढ़ाई अब छात्र अपने देश में रहकर ही पढ़ सकेंगे। इंग्लैंड के साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय ने पहले अपना एक सेंटर भारत में खोलने का फैसला किया था। अब ऑस्ट्रेलिया की प्रसिद्ध मेलबर्न विश्वविद्यालय ने भी भारत में अपना एक सेंटर खोलने का फैसला किया है।