शिक्षा

JEE Main 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख आज, इस लिंक की मदद से करें अप्लाई

JEE Main 2025 Last Date Today: संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन करने का आज आखिरी दिन है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Nov 2024, 9:27 AM IST
JEE Main 2025 Last Date Today

JEE Main 2025 Last Date Today: संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन करने का आज आखिरी दिन है। एनटीए ने नोटिस जारी कर कहा था कि जेईई मेन 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी। ऐसे में अगर आपने अभी तक अप्लाई नहीं किया है तो आज ही आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.inपर जाकर आवेदन कर लें।

सुधार करने के लिए मिलेगा छात्रों को समय 

एनटीए द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक, 22 नवंबर तक कैंडिडेट्स JEE Main 2025 के लिए अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे आवेदन प्रक्रिया तभी पूरी मानी जाएगी जब आवेदन शुल्क जमा कर लिया गया हो। इसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंक बंद हो जाएगा। वहीं फॉर्म में सुधार करने के लिए 26 और 27 नवंबर तक लिंक सक्रिय रहेगा।

जेईई मेन 2025 परीक्षा जनवरी में होगी 

जेईई मेन 2025 सत्र 1 परीक्षा का आयोजन एनटीए द्वारा जनवरी में किया जाएगा। JEE Main 2025 की परीक्षा विभिन्न शिफ्ट में CBT मोड में होगी। परीक्षा की संभावित डेट्स 22 जनवरी से 31 जनवरी 2025 के बीच होगी। परीक्षा से कुछ समय पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। वहीं सिटी स्लिप जनवरी के पहले सप्ताह जारी किए जाएंगे। वहीं परिणाम 20 फरवरी तक जारी किए जा सकते हैं। 

Updated on:
22 Nov 2024, 9:27 AM IST
Published on: