शिक्षा

JEE Main 2025 Topper: कौन हैं जेईई मेन में टॉप करने वाली एकमात्र महिला टॉपर Sai Manogna? इस ब्रांच से करना चाहती हैं इंजीनियरिंग

JEE Main 2025 Topper: जेईई मेन 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं। इस बार की परीक्षा में कुल 14 छात्रों ने 100 परसेंटाइल हासिल किया है। वहीं आंध्र प्रदेश की छात्रा साई मनोगना गुथिकोंडा ने JEE Main 2025 Session 1 में 100 परसेंटाइल हासिल करके इतिहास रच दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Feb 2025, 9:11 AM IST
JEE Main 2025 Topper

JEE Main 2025 Topper: जेईई मेन 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं। इस बार की परीक्षा में कुल 14 छात्रों ने 100 परसेंटाइल हासिल किया है। वहीं आंध्र प्रदेश की छात्रा साई मनोगना गुथिकोंडा ने JEE Main 2025 Session 1 में 100 परसेंटाइल हासिल करके इतिहास रच दिया। वे जेईई मेन में टॉप करने वाली एकमात्र महिला छात्र हैं।

आंध्र प्रदेश की साई मनोगना ने किया टॉप (JEE Main 2025 Topper)

मंगलवार को जारी JEE Main परिणाम में 14 छात्रों ने पूरे देश में परफेक्ट एनटीए स्कोर 100 हासिल किया है। वहीं इसमें आंध्र प्रदेश से दो छात्र शामिल हैं। इनमें आंध्र प्रदेश के गुंटूर की साई मनोगना गुथिकोंडा भी शामिल हैं, जो 100 अंक हासिल करने वाली 14 में से एकमात्र महिला कैंडिडेट हैं। 

स्कूल के शिक्षकों ने की तैयारी में मदद

साई मनोगना ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि उनके स्कूल के शिक्षकों ने तैयारी में उनकी काफी मदद की है। उन्होंने कहा कि वे एक रूटीन का पालन करती थीं और अपने शिक्षकों के निर्देश और सुझावों का पालन करती थीं। साई मनोगना हर रोज एक एक घंटे फिजिक्स और केमिस्ट्री विषय को दिया करती थीं। वहीं मैथ्स को वे एक घंटा 20 मिनट का समय दिया करती थीं। उन्होंने परीक्षा से काफी मॉक टेस्ट दिया और खुद से अपने उत्तर की समीक्षा करती थीं। साई मनोगना इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग (ESE) में अपना भविष्य बनाना चाहती हैं। 

Updated on:
12 Feb 2025, 9:11 AM IST
Published on: