Joint Entrance Screening Test (JEST) 2019 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 10 नवंबर से आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी।
Joint Entrance Screening Test (JEST) 2019 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 10 नवंबर से आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी। ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर, 2018 है।
परीक्षा तिथि
नवीनतम अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा 17 फरवरी, 2019 को आयोजित की जाएगी। छ्वश्वस्ञ्ज ह्यष्शह्म्द्ग एक साल के लिए मान्य होगा।
JEST 2019 : पात्रता के लिए मानदंड
Ph D (Physics) : उम्मीदवारों के पास भौतिकी में मास्टर (स्नातकोत्तर) डिग्री होनी जरुरी है।
PhD (Theoretical Computer Science at IMSc) : उम्मीदवारों के पास Science/Engineering or Technology in Computer Science और उससे संबंधित वर्ग में मास्टर डिग्री होनी चाहिए।
Ph D (Neuroscience at NBRC) : उम्मीदवारों के पास भौतिकी या गणित में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग या टै क्नोलॉजी में बैचलर (स्नातक) डिग्री हो या फिर कंप्यूटर साइंस में मास्टर (स्नातकोत्तर) डिग्री हो।
Ph D (Computational Biology at IMSc) : उम्मीदवार के Science/ Engineering/ Technology/ Computer Application or Science में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए।
BSc (Physics/Mathematics) : National Institute of Science Education and Researchके लिए उम्मीदवारों के पास 60 या उससे अधिक प्रतिशत के साथ Physics/ Engineering or Technology in Engineering Physics विषय में डिग्री होनी चाहिए।
Integrated MSc/ MTech - PhD (Physics) : Indian Institute of Astrophysics के लिए उम्मीदवारों के पास Physics/ Mathematics/ Engineering/ Technology विषय में डिग्री होनी चाहिए।
इस तरह करें आवेदन
-आधिकारिक वेबसाइट jest.org.in पर लॉग इन करें।
-नया पेज खुलने पर रजिस्टे्रशन लिंक पर क्लिक करें।
-तय फॉर्मेट में मांगी गई सारी जानकारी भरें।
-सभी जरुरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क अदा करें।
-सबमिट बटन पर क्लिक करें।
जरुरी तारीखें
-ऑनलाइन आवेदन फॉर्म मिलने की तिथि : 10 नवंबर, 2018
-ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि : 15 दिसंबर, 2018
-एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : 20 जनवरी, 2019
-परीक्षा की तिथि : 17 फरवरी, 2019