शिक्षा

कौन हैं IAS मनोज सिंह, पिता रांची के जाने-माने डॉक्टर, अब तक इन मुख्य पदों पर दे चुके हैं सेवा 

IAS Success Story: आईएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह का नाम हाल ही में सुर्खियों में तब आया, जब उन्हें उत्तर प्रदेश का मुख्य सचिव बनाया गया। 30 जून को उन्होंने मुख्य सचिव पद का कार्यभार संभाला।
less than 1 minute read
Feature image

IAS Success Story: आईएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह का नाम हाल ही में सुर्खियों में तब आया, जब उन्हें उत्तर प्रदेश का मुख्य सचिव बनाया गया। 30 जून को उन्होंने मुख्य सचिव पद का कार्यभार संभाला। मनोज कुमार सिंह मूल रूप से झारखंड के हैं। आइए, जानते हैं उनके अब तक के सफर के बारे में विस्तार से।

1988 में बने आईएएस (Success Story) 

आईएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह मूल रूप से झारखंड के रहने वाले हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1965 को हुआ था। वे 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। मनोज कुमार सबसे पहले, 1990 में मैनपुरी के ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट बने थे। इसके बाद उन्हें कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली।

सीएम की टीम का प्रमुख चेहरा कहलाते हैं 


मनोज कुमार की गिनती शहर के असरदार नौकरशाहों में होती रही है। इन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टीम का प्रमुख चेहरा माना जाता है। इन्होंने विभिन्न प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन किया है। साथ ही कई संस्थानों की जिम्मेदारी भी संभाली है।

कई जिलों में रही तैनाती 

ललितपुर, गौतमबुद्ध नगर, पीलीभीत, मुरादाबाद और अलीगढ़ जैसे जिलों के जिलाधिकारी और मुरादाबाद के मंडलायुक्त समेत विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं सिंह। 

रांची के जाने-माने डॉक्टर थे पिता 

मनोज के पिता दिवंगत राधिका रमण सिंह रांची के जाने-माने चिकित्सक थे। एचईसी अस्पताल में उन्होंने शिशु रोग विशेषज्ञ के रूप में लंबे समय तक सेवा दी थी। कुछ वर्ष पहले उनका निधन हो गया था। वहीं मनोज कुमार की पत्नी डॉ. रश्मि सिंह भी 1989 बैच की आइएएस अधिकारी हैं। अभी वह श्रीनगर में प्रिंसिपल रेजिडेंट कमिश्नर हैं।

Updated on:
19 Jul 2024 04:53 pm
Published on:
19 Jul 2024 04:53 pm