शिक्षा

KVS Class-1 Admission Big Alert: फॉर्म भरने में की ये गलती तो नहीं मिलेगा केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश, यहां देखें

KVS Class-1 Admission Big Alert: केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। संगठन ने एडमिशन को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। जानिए, KVS ने क्या कहा-

less than 1 minute read
Apr 03, 2024
KVS Class-1 Admission Big Alert

KVS Class-1 Admission Big Alert: केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हर साल की तरह इस साल भी बड़ी संख्या में अभिभावकों ने आवेदन किया है। केवीएस में कक्षा एक में दाखिले के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना होता है। वहीं हायर क्लास के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन होती है।


केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन पाने के लिए कुछ शर्तों को पूरा करना होता है। वहीं फॉर्म भरने समय किसी प्रकार की गलती न करें। आज के इस खबर में हम आपको बताएंगे कि केंद्रीय विद्यालय कक्षा-1 में एडमिशन (KVS Class-1 Admission) के लिए क्या करना चाहिए।


केंद्रीय विद्यालय ने सभी अभिभावकों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। इसके तहत अभिभावकों को सूचित किया गया है कि जो माता-पिता अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में कराना चाहते हैं वो केवीएस मोबाइल ऐप के जरिए आवेदन न करें। KVS कक्षा-1 में सिर्फ उन्हीं छात्रों को प्रवेश मिलेगा जिन्होंने केंद्रीय विद्यालय संगठन की वेबसाइट kvsangathan.nic.in के जरिए आवेदन किया है। ऐप से आवेदन करने वालों का फॉर्म रिजेक्ट कर दिया जाएगा।


केंद्रीय विद्यालय में कक्षा-1 में एडमिशन लेने के लिए बच्चों की न्यूनतम उम्र 6 वर्ष (KV Class-1 Admission Age) होनी चाहिए। इससे कम उम्र के बच्चों को एडमिशन नहीं दिया जाएगा। वहीं कक्षा 9वीं और 11वीं के बच्चों के लिए उम्र सीमा निर्धारित नहीं की गई है।


केंद्रीय विद्यालय एक सरकारी स्कूल है जो केंद्रीय विद्यालय संगठन समूह द्वारा चलाया जाता है। इनका संचालन केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा किया जाता है। भारत के विभिन्न राज्यों में करीब 1249 केवीएस हैं। केंद्रीय विद्यालय संगठन की स्थापना 15 दिसंबर 1963 को हुई थी।

Published on:
03 Apr 2024 06:12 pm
Also Read
View All