शिक्षा

Maharashtra SSC Result 2020 जारी, एक ही क्लिक में यहां से करें डाउनलोड

Maharashtra SSC Result 2020: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर एजुकेशन (MSBSHSE) ने महाराष्ट्र 10 वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट 2020 घोषित कर दिए हैं।

less than 1 minute read
Jul 29, 2020
Tamilnadu Tops in CBSE 10th Board result

Maharashtra SSC Result 2020: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर एजुकेशन (MSBSHSE) ने महाराष्ट्र 10 वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट 2020 घोषित कर दिए हैं। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम घोषित कर दिया है। विद्यार्थी अपने परिणामों की जाँच करने और डाउनलोड करने के लिए mahresults.nic.in पर जाएँ। छात्र अपने महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2020 की जांच करने और डाउनलोड करने के लिए sscresult.mkcl.org और maharashtraeducation.com पर भी जा सकते हैं। महाराष्ट्र एसएससी परिणाम में पास प्रतिशत 95.30% रहा है।


महाराष्ट्र 10 वीं का परिणाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया गया है और परिणाम बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी कर दिया गया है।

महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने ट्वीट किया है कि महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी परिणाम दोपहर 1 बजे वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

प्रमुख वेबसाइट जहां से परिणाम देख सकते हैं।
mahresults.nic.in
sscresult.mkcl.org
maharashtraeducation.com

परिणाम ऐसे करें डाउनलोड
चरण 1: बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर, "एसएससी परीक्षा परिणाम 2020" के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: स्क्रीन पर एक नया पृष्ठ दिखाई देगा।
चरण 4: पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें
चरण 5: सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।
चरण 6: आपका 'महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2020' स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

महाराष्ट्र दसवीं रिजल्ट 2020: क्षेत्रवार पास प्रतिशत
कोंकण: 98.77%
पुणे: 97.34%
नागपुर: 93.84%
अमरावती: 95.14%
लातूर: 93.09%
औरंगाबाद: 92%

Published on:
29 Jul 2020 12:43 pm
Also Read
View All