
Gandhi Jayanti : 2 अक्टूबर के दिन गांधी जयंती पूरे देश में धूम-धाम से मनाई जाती है। सत्य और अहिंसा के प्रतीक Mahatma Gandhi का जन्म 02 अक्टूबर 1869 को हुआ था। Mahatma Gandhi के जन्मदिन पर पूरे देश में राष्ट्रीय अवकाश होता है। हम सभी को लगता है कि हम Mahatma Gandhi के बारे में बहुत कुछ जानते हैं। लेकिन कई छोटी-छोटी बातें हैं, जिसके बारे में हमें पता नहीं रहता है।
महात्मा गांधी के कितने बच्चे थे?
A. 2
B. 3
C. 4
D. 5
सही उत्तर - C
महात्मा गांधी ने कौन सी पुस्तक की रचना की थी?
A. हिंद स्वराज
B. सर्वोदय
C. सत्य के साथ मेरे प्रयोग
D. दक्षिण अफ्रीका में सत्याग्रह
सही उत्तर - उपरोक्त सभी पुस्तकों का
महात्मा गांधी की मातृ भाषा क्या थी ?
A. हिंदी
B. गुजराती
C. मराठी
D. भोजपूरी
सही उत्तर - B
महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत कब लौटे थे?
A) 1918
B) 1910
C) 1915
D) 1905
सही उत्तर - C
महात्मा गांधी की पत्नी का नाम क्या था?
A. उषा गांधी
B. अप्सरा गांधी
C. कस्तूरबा गांधी
D. कौशल्या गांधी
सही उत्तर - C
महात्मा गांधी की हत्या किस जगह हुई थी?
A. संसद भवन
B. राष्ट्रपति भवन
C. बिरला भवन
D. राजघाट
सही उत्तर - C
महात्मा गांधी की शादी कितने उम्र में हुई थी ?
A. 15
B. 12
C. 13
D. 14
सही उत्तर - C
वकालत की पढ़ाई करने गांधी किस देश गए थे ?
A. साउथ अफ्रीका
B इंग्लैंड
C. अमेरिका
D. ऑस्ट्रेलिया
सही उत्तर - B
महात्मा गांधी के राजनीतिक गुरु कौन थे?
A. नेलसन मंडेला
B. गोपाल कृष्ण गोखले
C. बाल गंगाधर तिलक
D. जवाहर लाल नेहरू
सही उत्तर - B
महात्मा गांधी की हत्या कब की गई थी ?
A. 30 जनवरी 1948
B. 29 जनवरी 1948
C. 28 फरवरी 1948
D. 29 फरवरी 1948
सही उत्तर - A