शिक्षा

Maithili Thakur जीतीं तो बनेंगी सबसे कम उम्र की विधायक, जानिए ये रिकॉर्ड अभी किसके नाम है

मैथिली ठाकुर बिहार विधानसभा चुनाव में दरभंगा के अलीनगर सीट से चुनाव मैदान में थीं। अगर वो चुनाव जीतती हैं तो मैथिली देश की सबसे कम उम्र की विधायक बन जाएंगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिलहाल भारत का सबसे कम उम्र का विधायक कौन हैं?
2 min read
Nov 14, 2025
Maithili Thakur
Maithili Thakur

Maithili Thakur साल 2025 में हुए विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चित उम्मीदवारों में से एक रही हैं। क्योंकि मैथिली ठाकुर देश की जानी-मानी लोक गायिका हैं। इसके साथ ही उनकी चर्चा इस बात को लेकर भी हुई है, क्योंकि अगर वो चुनाव जीतती हैं तो वो देश की सबसे कम उम्र की विधायक बनेंगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अभी वो कौन विधायक हैं, जिनके नाम ये रिकॉर्ड दर्ज है। अभी सबसे कम उम्र के विधायक होने का रिकॉर्ड तेलंगाना के Mynampally Rohith के नाम हैं।

कौन हैं मयनामपल्ली रोहित?


मयनामपल्ली रोहित का जन्म 1 नवंबर 1997 को हैदराबाद में हुआ था। रोहित राजनीतिक माहौल वाले परिवार से आते हैं। वे वरिष्ठ नेता मयनामपल्ली हनुमंथ राव के बड़े बेटे हैं, जो तेलंगाना की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। रोहित ने 2020 में मेडिसिटी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। राजनीति से लंबे समय से जुड़े परिवार में पले-बढ़े रोहित पर अपने पिता की सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भागीदारी का गहरा प्रभाव पड़ा है। उनके पिता हनुमंथ राव विधायक, एमएलसी, ग्रेटर हैदराबाद जिला अध्यक्ष और मेदक जिला अध्यक्ष जैसे पदों पर सेवा दे चुके हैं। मयनामपल्ली रोहित तेलंगाना विधानसभा में कांग्रेस के विधायक हैं।

Maithili Thakur: मैथिली ठाकुर हैं?


बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में वे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। 25 वर्षीय मैथिली ठाकुर अपने भजनों और लोकसंगीत के जरिए देशभर में लोकप्रिय हैं। उन्होंने पारंपरिक लोकधुनों को आधुनिक पीढ़ी तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। यह पहली बार है जब वो सक्रिय रूप से चुनाव में एक्टिव हुई हैं। चुनवाई हलफनामे के मुताबिक उनके पास लगभग 2 करोड़ 32 लाख रुपये की चल संपत्ति है, जबकि 47 लाख रुपये की अचल संपत्ति है, जिसका मौजूदा बाजार मूल्य करीब 1.5 करोड़ रुपये बताया गया है।

Updated on:
14 Nov 2025 03:02 pm
Published on:
14 Nov 2025 01:49 pm