शिक्षा

सीखें फॉरेन लैंग्वेज तो कमाएंगे शानदार पैसा, ये हैं कॅरियर ऑप्शन्स

यदि आपके पास शैक्षणिक स्तर पर भी फॉरेन लैंग्वेज कोर्स का सर्टिफिकेट होने के अलावा डिप्लोमा या डिग्री हो तो नौकरी के अवसर कहीं हद तक बढ़ जाते हैं।

less than 1 minute read
Nov 27, 2018
translator jobs, foreign language, how to learn english, PG diploma, post graduate diploma, education new in hindi, education tips in hindi, career courses, jobs in india, engineering courses, education news

आमतौर पर विदेशों में पढ़ाई के अलावा नौकरी करने के लिए व्यक्ति के पास फॉरेन लैंग्वेज की जानकारी होना जरूरी होता है। लेकिन यदि आपके पास शैक्षणिक स्तर पर भी फॉरेन लैंग्वेज कोर्स का सर्टिफिकेट होने के अलावा डिप्लोमा या डिग्री हो तो नौकरी के अवसर कहीं हद तक बढ़ जाते हैं।

कोर्स अवधि
विदेश में जिस भी जगह आप नौकरी या पढ़ाई करने की सोच रहे हैं तो उस जगह की भाषा में 6 माह से एक साल तक का सर्टिफिकेट कोर्स, 1-2 साल का डिप्लोमा कोर्स, तीन वर्षीय डिग्री और दो वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री होना फायदेमंद हो सकता है। हो सकता है इन एकेडेमिक क्वालिफिकेशन के आधार पर अच्छी नौकरी के साथ वेतनमान भी अच्छा ही मिले।

ये भी पढ़ें

हाउसवाइव्ज के लिए बेस्ट हैं ये स्टार्टअप आइडियाज, ऐसे कमाएं पैसा

नौकरी के अवसर
फ्रेंच, जर्मन और खासतौर पर रशियन भाषाओं की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। बतौर फॉरेन लैंग्वेज के शिक्षक के रूप में आप न केेवल देश में बल्कि विदेश में भी काम कर सकते हैं। इसके अलावा इंटरप्रेटर, ट्रांसलेटर के पद पर भी काम कर सकते हैं। आजकल ऑनलाइन भी इन प्रोफेशनल की आवश्यकता होती है। ग्लोबल मार्केट का विस्तार होने से बीपीओ सेक्टर में भी ट्रांसलेटर की डिमांड बढ़ी है। फॉरेन सर्विसेज में भी फॉरेन लैंग्वेज कोर्स का सर्टिफिकेट प्राप्त अभ्यर्थी की जरूरत होती है।

ये भी पढ़ें

Apple ने स्टुडेंट्स के लिए लांच किया फ्री कोडिंग एजुकेशन प्रोग्राम
Published on:
27 Nov 2018 07:53 pm
Also Read
View All