MP Board Exam 2026: बोर्ड ने परीक्षा को लेकर साफ गाइडलाइंस जारी की हैं। सभी परीक्षार्थियों को सुबह 8 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। तय समय से 15 मिनट पहले के बाद किसी भी छात्र को एंट्री नहीं दी जाएगी। छात्रों को 8:30 बजे तक अपनी सीट पर बैठना जरूरी है।
MP Board Admit Card 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने साल 2026 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अब छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए केवल एप्लीकेशन नंबर की जरूरत होगी। बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत 13 फरवरी 2026 से होने जा रही है। इस साल परीक्षाओं में रिकॉर्ड संख्या में छात्र शामिल होंगे। बोर्ड के मुताबिक 10वीं और 12वीं मिलाकर करीब 16.60 लाख विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इनमें 9.53 लाख छात्र हाईस्कूल और 7.06 लाख छात्र हायर सेकेंडरी परीक्षा में बैठेंगे।
बोर्ड ने परीक्षा को लेकर साफ गाइडलाइंस जारी की हैं। सभी परीक्षार्थियों को सुबह 8 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। तय समय से 15 मिनट पहले के बाद किसी भी छात्र को एंट्री नहीं दी जाएगी। छात्रों को 8:30 बजे तक अपनी सीट पर बैठना जरूरी है। प्रश्न पत्र सुबह 8:50 बजे बांटे जाएंगे और उत्तर पुस्तिकाएं 8:55 बजे मिलेंगी। अगर परीक्षा के दिन शासन की ओर से सार्वजनिक अवकाश घोषित होता है, तब भी परीक्षा अपने तय शेड्यूल पर ही होगी।
| तारीख | विषय |
|---|---|
| 13 फरवरी | उर्दू |
| 14 फरवरी | NSQF, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस |
| 17 फरवरी | अंग्रेजी |
| 19 फरवरी | संस्कृत |
| 20 फरवरी | मराठी, पंजाबी, गुजराती, सिंधी |
| 24 फरवरी | गणित |
| 27 फरवरी | विज्ञान |
| 2 मार्च | सामाजिक विज्ञान |
| 6 मार्च | हिंदी |
| तारीख | विषय |
|---|---|
| 13 फरवरी | भौतिकी, अर्थशास्त्र, पोल्ट्री, मछली पालन |
| 14 फरवरी | बायोटेक्नोलॉजी, गायन, वादन, तबला-पखावज |
| 16 फरवरी | संस्कृत |
| 17 फरवरी | ड्राइंग एंड डिजाइन |
| 18 फरवरी | रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन |
| 19 फरवरी | मनोविज्ञान |
| 20 फरवरी | NSQF, शारीरिक शिक्षा |
| 21 फरवरी | कृषि, होम साइंस, एकाउंटेंसी |
| 23 फरवरी | जीवविज्ञान |
| 25 फरवरी | गणित |
| 26 फरवरी | राजनीति शास्त्र |
| 27 फरवरी | इन्फॉर्मेटिक प्रैक्टिसेस |
| 2 मार्च | समाज शास्त्र |
| 3 मार्च | भूगोल, फसल उत्पादन, स्वास्थ्य |
| 6 मार्च | उर्दू, मराठी |
| 7 मार्च | हिंदी |