शिक्षा

MPESB: एमपी शिक्षक भर्ती के लिए परीक्षा तारीखों का ऐलान, 10 हजार से ज्यादा पद भरे जाएंगे

MPESB: परीक्षा केंद्रों पर रिपोर्टिंग समय परीक्षा से दो घंटे पहले निर्धारित किया गया है और परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले केंद्रों के प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी और कुल अंक 100 तय किए गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 4 Apr 2025, 4:51 PM IST
MPESB
MPESB

MPESB: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) ने तृतीय श्रेणी के लगभग 10,000 शिक्षकों की भर्ती के लिए होने वाली चयन परीक्षा की नई तारीखें घोषित कर दी हैं। यह परीक्षा अब 20 अप्रैल 2024 से शुरू होगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:00 से 11:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3:00 से 5:00 बजे तक होगी। परीक्षा केंद्रों पर रिपोर्टिंग समय परीक्षा से दो घंटे पहले निर्धारित किया गया है और परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले केंद्रों के प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी और कुल अंक 100 तय किए गए हैं।

MPESB: ये हैं जरुरी गाइडलाइन

  • सभी अभ्यर्थियों के लिए आधार रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। केवल यूआईडीएआई द्वारा सत्यापित ई-आधार को ही मान्यता दी जाएगी।
  • उम्मीदवार को मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र जैसे मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट में से किसी एक को साथ लाना होगा।
  • नियम पुस्तिका में निर्धारित परिचय पत्र के अलावा आधार कार्ड या उसकी फोटोकॉपी /VID नंबर भी अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा।
  • परीक्षा में शामिल होने के दौरान बहुस्तरीय बायोमेट्रिक सत्यापन आवश्यक होगा।
  • परीक्षा केंद्र पर देरी से पहुंचने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, लॉग टेबल, स्मार्ट वॉच और अन्य किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का प्रयोग सख्त वर्जित रहेगा।
  • उम्मीदवार केवल अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र क्रमांक से ही प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे, जिसकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी।
  • आवेदकों को मध्य प्रदेश के रोजगार कार्यालय में लाइव रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है।
  • परीक्षा केंद्र पर काले बॉल पेन के साथ-साथ मंडल की वेबसाइट से डाउनलोड किया गया प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य है।
  • परीक्षा प्रारंभ होने के बाद किसी भी स्थिति में परीक्षा कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।

MPESB Teacher Vacancy: इन शहरों में होंगे परीक्षा केंद्र


परीक्षा केंद्रों की बात करें तो इन शहरों में परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। जिसमें बालाघाट, भोपाल , ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर शामिल है। इसके साथ ही खंडवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी, उज्जैन में भी परीक्षा केंद्र तैयार किया जाएगा।

Updated on:
4 Apr 2025, 4:51 PM IST
Published on: