शिक्षा

IIT से करें एमएससी, कॅरियर को मिलेगी नई पहचान

IIT और IISC के एमएससी, जॉइंट एमएससी-पीएचडी, एमएससी-पीएचडी ड्यूल डिग्री और अन्य पोस्ट-बैचलर्स डिग्री प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए आयोजित करवाए जाने वाले जॉइंट एडमिशन.....

3 min read
Sep 15, 2018
MSc from IIT

IIT और IISC के एमएससी, जॉइंट एमएससी-पीएचडी, एमएससी-पीएचडी ड्यूल डिग्री और अन्य पोस्ट-बैचलर्स डिग्री प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए आयोजित करवाए जाने वाले जॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर एमएससी (JAM) 2019 के रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। इस बार यह टेस्ट आईआईटी खडग़पुर द्वारा आयोजित करवाया जाएगा। गौरतलब है कि यह टेस्ट वर्ष 2004 से आयोजित करवाया जा रहा है। यह एक कंप्यूटर बेस्ड ऑनलाइन एग्जाम है जो देशभर में विभिन्न सेंटर्स पर करवाया जाता है। इस एग्जाम को पास करके स्टूडेंट्स सभी आईआईटी के एमएससी, जॉइंट एमएससी-पीएचडी, एमएससी-पीएचडी ड्यूल डिग्री आदि प्रोग्राम्स में और आईआईएससी , बेंगलूरु के इंटीग्रेटेड पीएचडी डिग्री प्रोग्राम्स में एडमिशन ले सकते हैं। आवेदक 10 अक्टूबर 2018 तक आवेदन फॉर्म जमा करवा सकते हैं।

क्या है योग्यता
JAM 2019 के लिए क्वालिफाई करने वाले आवेदकों को आईआईएससी और आईआईटी में एडमिशन के लिए उनकी योग्यताओं को भी पूरा करना होगा। आईआईएससी बेंगलूरु में एडमिशन के लिए आवेदकों के क्वालिफाइंग डिग्री में फस्र्ट क्लास माक्र्स होने जरूरी हैं। वहीं, आईआईटी में एडमिशन के लिए सभी योग्य आवेदकों के पास बैचलर्स डिग्री होनी अनिवार्य है। जनरल व ओबीसी कैटेगिरी के आवेदकों के क्वालिफाइंग डिग्री में न्यूनतम 55 प्रतिशत marks या 5.5 सीजीपीए/ सीपीआई होनी जरूरी है। हालांकि, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैटेगिरी के आवेदकों के न्यूनतम 50 प्रतिशत Marks या 5.0 सीजीपीए/सीपीआई होनी जरूरी हैं। वर्ष 2019 में डिग्री के अंतिम वर्ष की परीक्षाएं देने जा रहे आवेदक भी जेएएम 2019 के लिए अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, उन्हें 30 सितंबर 2019 तक जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा करवाने होंगे।

10 अक्टूबर 2018 तक आईआईटी जॉइंड एडमिशन टेस्ट फॉर एमएससी (जेएएम) की परीक्षा देने के इच्छुक व योग्य आवेदक जेएएम की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

5 सितंबर 2018
आईआईटी और आईआईएससी द्वारा आयोजित जेएएम 2019 के लिए आवेदन प्रक्रिया से शुरू हो चुकी है।

10 अक्टूबर 2018
तक इच्छुक व योग्य आवेदक ऑनलाइन आवेदन जमा करवा सकते हैं और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर सकते हैं।

4 जनवरी 2019 से आवेदक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

10 फरवरी 2019 को जेएएम 2019 की परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी। इस दिन पहले सेशन में बायोलॉजिकल साइंसेज, मेथेमेटिक्स और फिजिक्स के पेपर्स सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित करवाए जाएंगे। वहीं, दूसरे सेशन में बायोटेक्नोलॉजी, केमिस्ट्री, जियोलॉजी और मेथेमेटिकल स्टेटिस्टिक्स के पेपर्स दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित करवाए जाएंगे।

20 मार्च 2019 को जेएएम के परीक्षा परिणामों की घोषणा की जाएगी।

11 अप्रैल 2019 से 24 अप्रैल 2019 तक एमएससी प्रोग्राम में एडमिशन के लिए इच्छुक व योग्य आवेदक जेएएम 2019 की वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म जमा करवा सकेंगे।

यहां होगी परीक्षा
आईआईएससी बेंगलूरु में एडमिशन के लिए जेएएम 2019 की परीक्षा बेंगलूरु, हुबली, हैदराबाद, कन्नूर, कोझिकोड़, मेंगलूरु, पलाक्कड़, त्रिशूर में, आईआईटी बॉम्बे के लिए अहमदाबाद, गोवा, मुंबई, नागपुर, नांदेड, नासिक, पुणे, वड़ोदरा में, आईआईटी दिल्ली के लिए फरीदाबाद, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, हिसार, इंदौर, जयपुर, जम्मू, जोधपुर और नई दिल्ली में, आईआईटी गुवाहाटी के लिए आसनसोल-दुर्गापुर, धनबाद, डिब्रूगढ़, गुवाहाटी, जोरहाट, कल्याणी, पटना और सिलिगुड़ी में, आईआईटी कानपुर के लिए आगरा, इलाहाबाद, बरेली, भोपाल, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी में आयोजित की जाएगी। बाकी आईआईटी में एडमिशन के लिए परीक्षा के टेस्ट सेंटर्स इच्छुक व योग्य आवेदक संस्थान की वेबसाइट पर जाकर पता कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन
जॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर एमएससी की परीक्षा देने के इच्छुक व योग्य आवेदक केवल वेबसाइट http://jam.iitkgp.ac.in पर दिए गए जेएएम ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेसिंग सिस्टम (जेओएपीएस) लिंक के जरिए ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों को आवेदन फॉर्म के साथ ही आवेदन फीस भी ऑनलाइन ही जमा करवानी होगी। जनरल और ओबीसी कैटेगिरी के आवेदकों को एक टेस्ट पेपर के लिए 1500 रुपए और दो टेस्ट पेपर्स के लिए 2100 रुपए की आवेदन फीस भरनी होगी। वहीं, सभी कैटेगिरी की महिला आवेदकों और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी कैटेगिरी के आवेदकों को एक टेस्ट पेपर के लिए 750 रुपए और दो टेस्ट पेपर्स के लिए 1050 रुपए की आवेदन फीस जमा करानी होगी। यह फीस नेट बैंकिंग/डेबिट/क्रेडिट कार्ड से जमा होगी।

ये भी पढ़ें

IIT kharagpur में निकली प्रोजेक्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती, करें आवेदन
Published on:
15 Sept 2018 02:44 pm
Also Read
View All