पढ़ाई छोडऩे वाली मुस्लिम लड़कियों की संख्या आधा रह गई : नकवी
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को कहा कि पढ़ाई बीच में छोडऩे वाली मुस्लिम लड़कियों की संख्या में तेजी से कमी आ रही है और यह घटकर अब आधा हो गई है।
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को कहा कि पढ़ाई बीच में छोडऩे वाली मुस्लिम लड़कियों की संख्या में तेजी से कमी आ रही है और यह घटकर अब आधा हो गई है। नकवी ने मंत्रालय और जामिया मिलिया इस्लामिया द्वारा संयुक्त रूप से मदरसा छात्रों एवं स्कूल छोडऩे वाले बच्चों के लिए चलाए जा रहे 'ब्रिज कोर्स' में उत्तीर्ण छात्रों को प्रमाणपत्र वितरित करते हुए कहा कि मुस्लिम लड़कियों की बीच में पढ़ाई छोडऩे की दर पहले 70 प्रतिशत से ज्यादा थी जो घटकर अब लगभग 35 प्रतिशत हो गई है। सरकार की नई