
NDA Admit Card 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) परीक्षा I 2025 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना NDA 1 Admit Card 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 13 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी। इस साल UPSC NDA भर्ती प्रक्रिया के तहत 406 रिक्तियों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों के चयन के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और SSB इंटरव्यू परीक्षा पास करना होगा। अंतिम मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों के दोनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर तैयार होगी।
एडमिट कार्ड के लिए सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।
वेबिस्ते के होमपेज पर "e-Admit Card" सेक्शन में NDA & NA (I) Admit Card 2025 लिंक पर क्लिक करें।
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
जानकारी सबमिट करने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लें।
परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ मान्य फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि) लेकर जाना होगा।
नाम और रोल नंबर
परीक्षा की तारीख, समय और केंद्र का विवरण
फोटो और हस्ताक्षर
परीक्षा के दिशा-निर्देश
NDA परीक्षा में विभिन्न विषयों से सवाल पूछे जाते हैं, जिनमें नीचे दिए गए विषय शामिल हैं।
गणित
अंग्रेजी
भौतिकी, रसायन विज्ञान और सामान्य विज्ञान
इतिहास और भूगोल
करेंट अफेयर्स