NEET UG Result 2025 Release Date: नीट यूजी परीक्षा 2025 का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है।
NEET UG Result 2025 Release Date: नीट यूजी परीक्षा 2025 का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है। उम्मीद है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ये रिजल्ट 14 जून को जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स इसे आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स को अपने लॉगिन डिटेल्स जैसे कि एडमिट कार्ड और जन्मतिथि जैसी डिटेल्स का इस्तेमाल करना होगा।
| वर्ष | रिजल्ट तिथि |
| 2024 | 4 जून 2024 |
| 2023 | 13 जून 2023 |
| 2022 | 7 सितंबर 2022 |
यह भी पढ़ें- CS Vs IT...कौन सा ब्रांच है बेहतर?
नीट यूजी रिजल्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन संभावना है कि 14 जून को रिजल्ट जारी किया जा सकता है। NTA नीट का रिजल्ट हमेशा समय सीमा के भीतर करता है।
इस वर्ष NEET UG परीक्षा 4 मई 2025 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 22.7 लाख कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। यह परीक्षा भारत के 557 शहरों में 4,750 केंद्रों पर और विदेशों में 14 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।