शिक्षा

Noel Tata Education : जानिए कितने पढ़ें-लिखे हैं टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन नोएल टाटा

Noel Tata : रतन टाटा के पिता नवल टाटा ने दो शादियां की थी। नवल टाटा की पहली शादी सूनी कमिश्रिएट से हुई थी। सूनी...

2 min read
Noel Tata

Who is TATA New ChairManNoel Tata : टाटा समूह से जुड़ी अहम खबर सामने आ रही है। रतन टाटा के निधन के बाद उनके सौतेले भाई नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट का नया अध्यक्ष चुना गया है। रतन टाटा के निधन के बाद से ही इस बात की चर्चा थी कि नोएल टाटा को अगला चेयरमैन चुना जा सकता है। यह फैसला शुक्रवार को मुंबई में हुई एक बैठक के दौरान लिया गया है। Noel Tata अब टाटा ट्रस्ट्स का नेतृत्व करेंगे और समूह की होल्डिंग कंपनियों का संचालन भी करेंगे। Noel Tata पहले से ही सर दोराबजी ट्रस्ट के ट्रस्टी थे, और अब उन्हें पूरे टाटा समूह की जिम्मेदारी दी गई है। Noel Tata 67 साल के हैं। रतन टाटा का निधन 09 अक्टूबर की रात को हो गया था।

Noel Tata Education : कितने पढ़ें-लिखे हैं नोएल टाटा?


टाटा समूह के नए चेयरमैन Noel Tata की की पढ़ाई-लिखाई की बात की करें तो नोएल टाटा ने यूके की यूनिवर्सिटी ऑफ ससेक्स(University of Sussex) से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की थी। साथ ही उन्होंने फ्रांस के INSEAD Business School से इंटरनेशनल एग्जीक्यूटिव का प्रोग्राम भी किया है।

Noel Tata Education : रतन टाटा के सौतेले भाई हैं नोएल टाटा


रतन टाटा के पिता नवल टाटा ने दो शादियां की थी। नवल टाटा की पहली शादी सूनी कमिश्रिएट से हुई थी। सूनी और नवल टाटा के दो बच्चों के नाम रतन टाटा और जिमी टाटा हैं। वहीं दूसरी पत्नी की बात करें तो पहली पत्नी से अलग होने के बाद नवल टाटा ने स्विट्जलैंड की सिमोन से साल 1955 में शादी कर ली थी। सिमोन का स्विट्जलैंड में अपना बिजनेस था। नवल टाटा और सिमोन के ही बेटे हैं नोएल टाटा।

नोएल टाटा के तीन बच्चे हैं। जिनका नाम माया टाटा, लीह टाटा और नेविल टाटा है। वहीं नोएल टाटा के Net Worth की बात करें तो एक अनुमान के मुताबिक 1,245.5 करोड़ उनकी Net Worth है।

Updated on:
27 Oct 2024 03:35 pm
Published on:
11 Oct 2024 02:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर