शिक्षा

मुश्किलों में है NTA, नीट के बाद अब CUET UG परीक्षा को लेकर छात्रों ने किया हंगामा

CUET UG 2024: एनटीए की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही। पहले नीट यूजी का विवाद और अब सीयूईटी यूजी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सीयूईटी यूजी आंसर-की को लेकर सोशल मीडिया पर युवाओं ने हंगामा कर दिया है। जानिए पूरा मामला
less than 1 minute read
CUET UG 2024

CUET UG 2024: एनटीए की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही। पहले नीट यूजी का विवाद और अब सीयूईटी यूजी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सीयूईटी यूजी आंसर-की को लेकर सोशल मीडिया पर युवाओं ने हंगामा कर दिया है। इनका कहना है कि सीयूईटी यूजी की आंसर-की जो जारी की गई है, उसमें बहुत से सवालों के जवाब गलत दिए गए हैं। एक उम्मीदवार का कहना है कि उसके विषय के 80 प्रतिशत सवालों के जवाब गलत हैं।

छात्रों ने सोशल मीडिया पर उठाई आवाज

सीयूईटी यूजी ने 7 जून को प्रोविजनल आंसर-की जारी किया था। इस पर कुछ कैंडिडेट्स का कहना है कि इस बार प्रोविजनल आंसर-की में बहुत सारे सवालों के उत्तर गलत हैं। छात्रों का कहना है कि इतने सारे सवालों पर आपत्ति दर्ज करना मतलब मोटी रकम खर्च करनी होगी। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होता है। एक सवाल के लिए 200 रुपये देने होते हैं और ये राशि रिफंडेबल नहीं होती है।

आज शाम तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति (CUET UG Answer Key)

सीयूईटी यूजी आंसर-की पर चैलेंज करने के लिए केवल आज शाम तक का समय है दिया गया है। सीयूईटी यूजी परीक्षा की आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां से आप आपत्ति दर्ज कर सकते हैं और आगे के डिटेल का अपडेट भी ले सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट का पता है exams.nta.ac.in/CUET

Updated on:
09 Jul 2024 03:12 pm
Published on:
09 Jul 2024 03:12 pm
Also Read
View All
Ground Report: ‘पर्दे’ से पार्टीशन कर तीन कमरों में लगाई 10 कक्षाएं… खबर छपी तो हरकत में आया शिक्षा विभाग

12 साल में IIT, 24 में PhD: अब अमेरिका में AI पर रिसर्च, बिहार के किसान परिवार से निकलकर सत्यम कुमार ने हासिल की सफलता

किताबों से आगे सीखने की पाठशाला बना ‘अक्षर वनÓ, रायचूर के सरकारी शिक्षक ने स्कूल परिसर को बनाया ज्ञान का खुला संसार

Gen Z ने बदली नौकरी की तस्वीर, 2 साल में दोगुनी हुई हिस्सेदारी, कंपनियों के सामने नई चुनौती- रिपोर्ट

नेशनल स्पेस डे पर इंटरस्कूल प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले: 16 स्कूलों के करीब 550 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, पांच श्रेणियों में 18 प्रतिभाओं का सम्मान