शिक्षा

CUET UG: सीयूईटी री-टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड हुआ जारी, जुलाई में इस दिन होगी परीक्षा 

CUET UG Re Test Admit Card: सीयूईटी यूजी री-टेस्ट का आयोजन 19 जुलाई के दिन किया जाएगा। करीब 1000 कैंडिडेट्स के लिए ये परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।
less than 1 minute read
CUET UG Re Test Admit Card

CUET UG Re Test Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी यूजी री-टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड रिलीज कर दिया है। ऐसे कैंडिडेट जो री-टेस्ट दे रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट का पता है, ऐसा करने exams.nta.ac.in/CUET-UG

सीयूईटी यूजी री-टेस्ट का आयोजन 19 जुलाई के दिन किया जाएगा। करीब 1000 कैंडिडेट्स के लिए ये परीक्षा आयोजित की जाएगी। दरअसल, ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने परीक्षा से जुड़ी शिकायतें 30 जून के पहले दर्ज की थी, उनके लिए ये परीक्षा आयोजित की जा रही है। एनटीए ने साफ कर दिया था कि 30 जून से पहले जो शिकायतें मिली हैं अगर वो सही पाई जाती हैं तो उन कैंडिडेट्स के लिए री-टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। 

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  • सीयूईटी यूजी री-टेस्ट का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाएं 
  • यहां आपको होमपेज पर CUET UG 2024 Re-Test Admit Card नाम का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा, यहां अपना लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालें और सबमिट बटन दबाएं 
  • एडमिट कार्ड आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखने लगेगा, इसे डाउनलोड कर लें 

कब तक जारी होंगे रिजल्ट? (CUET UG Result)

एनटीए ने अभी तक रिजल्ट जारी नहीं किया है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अब री-टेस्ट के बाद ही रिजल्ट जारी किया जाएगा। हालांकि, इस बारे में एनटीए ने कोई अपडेट शेयर नहीं किया है। सभी कैंडिडेट का रिजल्ट एक साथ जारी किया जा सकता है। 

Updated on:
16 Jul 2024 11:23 am
Published on:
16 Jul 2024 11:23 am
Also Read
View All
Ground Report: ‘पर्दे’ से पार्टीशन कर तीन कमरों में लगाई 10 कक्षाएं… खबर छपी तो हरकत में आया शिक्षा विभाग

12 साल में IIT, 24 में PhD: अब अमेरिका में AI पर रिसर्च, बिहार के किसान परिवार से निकलकर सत्यम कुमार ने हासिल की सफलता

किताबों से आगे सीखने की पाठशाला बना ‘अक्षर वनÓ, रायचूर के सरकारी शिक्षक ने स्कूल परिसर को बनाया ज्ञान का खुला संसार

Gen Z ने बदली नौकरी की तस्वीर, 2 साल में दोगुनी हुई हिस्सेदारी, कंपनियों के सामने नई चुनौती- रिपोर्ट

नेशनल स्पेस डे पर इंटरस्कूल प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले: 16 स्कूलों के करीब 550 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, पांच श्रेणियों में 18 प्रतिभाओं का सम्मान