शिक्षा

Panchayat Sachiv Bharti: 12वीं पास युवाओं के पास पंचायत सचिव बनने का मौका, 70000 सैलरी

पंचायत सचिव पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही कंप्यूटर पर हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान होना भी अनिवार्य रखा गया है।
2 min read
Jan 22, 2026
Panchayat Sachiv Bharti
Panchayat Sachiv Bharti(AI Image-Grok)

Panchayat Sachiv Vacancy 2026: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने पंचायत सचिव के 3532 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां पंचायती राज विभाग में की जाएंगी और इसके लिए द्वितीय इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा आयोजित होगी। इस भर्ती से जुड़ी सबसे अहम अपडेट यह है कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पहले उम्मीदवारों को 13 जनवरी 2026 तक रजिस्ट्रेशन करना था, लेकिन अब यह तारीख बढ़कर 29 जनवरी 2026 हो गई है। वहीं, ऑनलाइन आवेदन पूरा करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी 2026 तय की गई है।

Panchayat Sachiv Bharti: कौन कर सकता है आवेदन

पंचायत सचिव पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही कंप्यूटर पर हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान होना भी अनिवार्य रखा गया है।

Panchayat Sachiv Vacancy 2026: आयु सीमा और छूट

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष से कम होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 अगस्त 2025 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट भी मिलेगी। बिहार के बीसी और ईबीसी वर्ग तथा महिलाओं को अधिकतम उम्र में 3 साल, एससी/एसटी वर्ग को 5 साल और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी।

Panchayat Sachiv Salary: वेतन और चयन प्रक्रिया

चयनित उम्मीदवारों को 21,700 से 69,100 रुपये तक का वेतनमान मिलेगा। चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी। पहले प्रारंभिक परीक्षा, फिर मुख्य परीक्षा और उसके बाद स्किल टेस्ट के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा। अगर आवेदन की संख्या 40 हजार से ज्यादा होती है, तो प्रारंभिक परीक्षा कराई जाएगी। जरूरत पड़ने पर परीक्षा एक से अधिक चरणों में भी हो सकती है।

Panchayat Sachiv Vacancy 2026: आवेदन शुल्क और वेबसाइट


आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए 100 रुपये रखा गया है। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट onlinebssc.com पर जाकर पूरी जानकारी देख सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं।

Updated on:
23 Jan 2026 10:03 am
Published on:
22 Jan 2026 01:17 pm
Also Read
View All
Ground Report: ‘पर्दे’ से पार्टीशन कर तीन कमरों में लगाई 10 कक्षाएं… खबर छपी तो हरकत में आया शिक्षा विभाग

12 साल में IIT, 24 में PhD: अब अमेरिका में AI पर रिसर्च, बिहार के किसान परिवार से निकलकर सत्यम कुमार ने हासिल की सफलता

किताबों से आगे सीखने की पाठशाला बना ‘अक्षर वनÓ, रायचूर के सरकारी शिक्षक ने स्कूल परिसर को बनाया ज्ञान का खुला संसार

Gen Z ने बदली नौकरी की तस्वीर, 2 साल में दोगुनी हुई हिस्सेदारी, कंपनियों के सामने नई चुनौती- रिपोर्ट

नेशनल स्पेस डे पर इंटरस्कूल प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले: 16 स्कूलों के करीब 550 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, पांच श्रेणियों में 18 प्रतिभाओं का सम्मान