शिक्षा

पत्रिका ‘एज्यूफेस्ट’ में स्टूडेंट्स ने जाने कॅरियर के नए एवेन्यूज

स्टूडेंट्स भी अब भेडचाल में चलने के बजाए ऐसे कोर्सेज की जानकारी लेना चाहते हैं, जो कॅरियर में नए एवेन्यू की तलाश को पूरी कर सके।

2 min read
May 25, 2018
career courses,education news in hindi,competition exam,education tips in hindi,
patrika gyanvihar edufest

देश-दुनिया में जहां इंडस्ट्री बदल रही है। वहीं एजुकेशन सेक्टर को भी इंड़स्ट्री ओरिएंटेड बनाने के लिए यूनिवर्सिटीज में नए कोर्सेज डवलप किए जा रहे हैं। ऐसे कोर्स, जिससे किसी इंडस्ट्री के सभी रिक्वायरमेंट पूरी हो सकें। एजुकेशन फील्ड के बदलते सिनेरियो को गुरुवार से राजस्थान पत्रिका की ओर से शुरू हुए एजुकेशन एंड कॅरियर फेस्ट ‘एज्यूफेस्ट’ में एजुकेशनिस्ट्स और एक्सपट्र्स इसी तरह बयां कर रहे हैं।

फेयर में जहां स्टूडेंट्स को जनरल कोर्सेज की जानकारी दी जा रही है, वहीं नए कोर्सेज के जरिए फ्यूचरिस्टक थिकिंग और न्यू इंडस्ट्री डवलपमेंट के बारे में भी बताया गया। एक्सपट्र्स का कहना है कि स्टूडेंट्स को वर्तमान युग के साथ जोडऩे के अलावा भविष्य में इंडस्ट्री में होने वाले बदलावों को ध्यान में रखकर कोर्स डिजाइन किए जा रहे हैं। उनका कहना है कि स्टूडेंट्स भी अब भेडचाल में चलने के बजाए ऐसे कोर्सेज की जानकारी लेना चाहते हैं, जो कॅरियर में नए एवेन्यू की तलाश को पूरी कर सके।

काउंसलिंग और स्मार्ट एजुकेशन
फेयर में जहां कॉलेज स्टूडेंट्स ने अपने कॅरियर और फ्यूचर को ध्यान में रखते हुए डिफरेंट कोर्सेज की जानकारी हासिल की। वहीं स्कूली स्टूडेंट्स के लिए भी कई स्टॉल्स पर काउंस्लिंग अवलेबल थी। इसके तहत फेयर में विजिट करने आए स्कूली स्टूडेंट्स ने काउंसलिंग के जरिए अपनी क्वेरीज का समाधान जाना। यहां स्मार्ट एजुकेशन के तरीकों से भी स्टूडेंट्स रूबरू हुए। रवि भारद्वाज ने बताया कि किड्स के एजुकेशन को डवलप करने और स्मार्ट लर्निंग के लिए हम स्कूल से लेकर होम तक सिलेबस के अनुरूप मैटेरियल प्रोवाइड करवा रहे है।

रिसर्च फील्ड में बढ़ता स्कोप
एक्सपट्र्स का कहना है कि मार्केट में अब इंडस्ट्री ओरिएंटेड के साथ रिसर्च बेस्ड स्टडी पर भी खास फोकस किया जाने लगा है। स्टूडेंट्स अच्छे रिसर्चर बनें, इसे ध्यान में रखते हुए इंडस्ट्री के दिग्गज यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर रिसर्च और इंक्यूबेशन सेंटर डवलप कर रहे हैं। जहां यंगस्टर्स को इंडस्ट्री की प्रेक्टिकल नॉलेज देने के साथ ब्रॉड थिकिंग के लिए रिसर्च से भी जोड़ा जा रहा है। एजुकेशनिस्ट डॉ. दिनेश गोयल ने बताया कि यूनिवर्सिटी ने कुछ कंपनीज के साथ मिलकर रिसर्च और लर्निंग सेंटर तैयार किए हैं, जो स्टूडेंट्स को स्टडी के दौरान ही इंडस्ट्री ओरिएंटेड बना रही है।

इन नए कोर्सेज पर फोकस
स्टूडेंट्स और एजुकेशनल इंस्टीट्यूट का इंटरेस्ट अब ऐसे कोर्सेज में है, जो उन्हें इंडस्ट्री और प्रोफेशन से जोड़ सके। इंडस्ट्री की डिमांड को ध्यान में रखते हुए कम्प्यूटर साइंस एंड एंटरप्रेन्योरशिप, एमटेक क्लाउड कंप्यूटिंग एंड सिक्योरिटी, स्मार्टग्रिड टेक्नोलॉजी, मेकाट्रॉनिक्स, ऑटोमेशन, डिजाइनिंग में लाइफ एसेसरीज डिजाइनिंग, डिजिटल कम्यूनिकेशन, बीकॉम इन ईकॉमर्स जैसे कई नए कोर्सेज डिजाइन किए गए हैं। एक्सपर्ट अभिषेक गुप्ता ने बताया कि ईकॉमर्स और डिजाइनिंग इंडस्ट्री काफी बड़े स्तर पर ग्रोथ कर रही है। लिहाजा इनमें प्रोफेशनल्स के लिए कॅरियर के कई नए रास्ते खुलने के साथ ही अच्छी स्किल्स की भी डिमांड बढ़ रही है।

Published on:
25 May 2018 12:46 pm