शिक्षा

IIIT Delhi में पीएचडी फेलोशिप बढ़ाई गई, अब हर महीने मिलेंगे 65 हजार रूपये, जानें डिटेल्स

IIIT Delhi: संस्थान के निदेशक, प्रो. रंजन बोस ने कहा कि इस फेलोशिप वृद्धि का उद्देश्य देश के होनहार शोधकर्ताओं को आकर्षित करना है।
2 min read
• •
Updated: 11 Mar 2025, 12:39 PM IST
IIIT Delhi PhD
IIIT Delhi PhD

IIIT Delhi ने रिसर्च क्वालिटी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पीएचडी फेलोशिप राशि को 37,000 रुपये से बढ़ाकर 60,000 रुपये प्रति माह कर दिया है। यह देश में दी जाने वाली सर्वाधिक फेलोशिप में से एक है। संस्थान के अनुसार, यह वृद्धि यूजीसी और डीएसटी द्वारा निर्धारित मानकों से अधिक है, जिससे शोधार्थियों को वित्तीय स्थिरता प्राप्त होगी और वे इनोवेशन और रिसर्च कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।

IIIT Delhi: गंभीर शोध को मिलेगा प्रोत्साहन


संस्थान के निदेशक, प्रो. रंजन बोस ने कहा कि इस फेलोशिप वृद्धि का उद्देश्य देश के होनहार शोधकर्ताओं को आकर्षित करना है, जिससे उच्च गुणवत्ता वाले अनुसंधान को प्रोत्साहन मिलेगा। यह निर्णय शोधार्थियों को वैश्विक वैज्ञानिक समुदाय का हिस्सा बनने और महत्वपूर्ण योगदान देने का अवसर देगा। संस्थान का लक्ष्य वैश्विक शोध सहयोग को बढ़ावा देना, विविधता को प्रोत्साहित करना और एक मजबूत शोध वातावरण तैयार करना है।

IIIT Delhi PhD: अतिरिक्त वित्तीय सहायता


संस्थान ने रिसर्च करने वालों के लिए अन्य वित्तीय सहायता भी प्रदान करने की घोषणा की है, जिससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने शोध को प्रस्तुत करने और शीर्ष वैज्ञानिकों के साथ काम करने का अवसर मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय प्रयोगशालाओं के दौरे के लिए 1.5 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही सम्मेलनों और वर्कशॉप में भाग लेने के लिए 2.5 लाख रुपये का प्रोफेशनल डेवलपमेंट अलाउंस (PDA) भी दिया जाएगा।
रिसर्च खर्च के लिए 20,000 रुपये प्रति माह की अतिरिक्त राशि और लैपटॉप खरीदने के लिए 50,000 रुपये की सहायता दी जाएगी।

Updated on:
11 Mar 2025, 12:39 PM IST
Published on: