शिक्षा

इस तरह प्लान करें विदेश में पढ़ाई ताकि न हो किसी तरह की परेशानी

विदेश जाकर पढ़ाई करना और विदेशी यूनिवर्सिटी से डिग्री लेने का क्रेज इन दिनों बढ़ रहा है।
2 min read
• •
Updated: 22 Aug 2018, 1:19 PM IST
Foreign Education
study abroad

विदेश जाकर पढ़ाई करना और विदेशी यूनिवर्सिटी से डिग्री लेने का क्रेज इन दिनों बढ़ रहा है। इंटरनेशनल स्टूडेंट मोबिलिटी स्टेटिस्टिक्स के अनुसार यूएसए, यूके, कैनेडा और ऑस्ट्रेलिया टॉप देश हैं, जहां विदेशी स्टूडेंट्स सबसे ज्यादा पढऩे जाते हैं। वहीं चीन और भारत उन टॉप देशों में हैं जहां से सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स विदेश पढऩे जाते हैं। यूनेस्को का डेटा कहता है कि हर साल करीब ३ लाख भारतीय विदेश पढऩे जाते हैं और इनमें से करीब आधे स्टूडेंट्स यूनाइटेड स्टेट्स और ऑस्ट्रेलिया जाते हैं।

बेशक अच्छी विदेशी शिक्षा स्टूडेेंट के जीवन को नई दिशा दे सकती है और इससे लाइफस्टाइल सुधर सकती है, मसलन हाई सैलेरी, बड़े करियर बे्रक्स, अच्छा सोशल स्टेटस जैसी फायदे मिल सकते हैं। हालांकि विदेश में जाकर पढ़ाई करने से पहले आपको पूरी तैयारी करना जरूरी है। ऐसा बहुत बार देखा जाता है कि स्टूडेंट्स विदेश जाने से पहले वहां से जुड़ी सारी जानकारी नहीं जुटाते और इसके चलते उन्हें वहां जाकर कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विदेश जाने से पहले जरूर करे अपना होमवर्क -

- इंस्टीट्यूशन की क्वालिटी और स्टैंडर्ड

किसी भी इंस्टीट्यूट में एडमिशन लेने से पहले उस इंस्टीट्यूशन की रेप्यूटेशन के बारे में जरूर पता करें। ज्यादातर अच्छी यूनिवर्सिटीज और कॉलेजिस की वेबसाइट और संबंधित देश के नेशनल एक्रेडेशन सिस्टम से उसके बारे में पूरी जानकारी ली जा सकती है। आपको बता दें कि शायद ऑस्ट्रेलिया ही एक ऐसा देश है जहां विदेशी स्टूडेंट्स की ट्यूशन फीस का ऑस्ट्रेलियन सरकार बीमा करती है, ताकि उनके साथ किसी तरह का फ्रॉड न हो।

- पोस्ट क्वालिफिकेशन वर्क

जिस देश में भी आप एडमिशन लेने जा रहे हैं, पहले पता कर लें कि वहां पोस्ट क्वालिफिकेशन वर्क की इजाजत मिलती है या नहीं। इस चीज को नजरअंदाज करने वाले ज्यादातर लोगों की डिग्री बेकार हो जाती है और उन्हें जॉब ढूंढने के लिए अन्य डिग्री भी लेनी पड़ती है।

- विदेश में बोली जाने वाली भाषा

जिस देश में आप पढऩे जा रहे हैं वहां कौनसी भाषा ज्यादा बोली जाती है, इस बारे में जानकारी जरूर ले लें। ऐसे बहुत से देश हैं जहां अंग्रेजी बहुत कम लोग समझते हैं। ऐसे में या तो आपको नई भाषा सीखने के लिए तैयार रहना होगा, या फिर आपको दूसरा देश देखना होगा।

- जानें कानून

हर देश का अपना कानून होता है। किसी भी देश में पढऩे या सेटल होने के लिए जाने से पहले उस देश के नियम कायदों को अच्छे से जान लेना जरूरी है। इससे आप खुद को किसी भी बड़ी मुसीबत में डालने से बचा सकते हैं।

Published on: