PSEB EXAM 2023: पंजाब राज्य शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा स्थगित करने का फैसला किया है। परीक्षा अब 24 फरवरी को आयोजित की जाएगी। अब इंग्लिश का पेपर नई डेट में होगा। 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की संशोधित तारीखों का भी परीक्षा पर असर पड़ा है। नई डेटाशीट के अनुसार, 6 मार्च को होने वाली कक्षा 12वीं की पर्यावरण शिक्षा परीक्षा को 21 अप्रैल कर दिया गया।
PSEB 2023 Class 12 English exam paper: पंजाब राज्य शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने आज 24 फरवरी को होने वाली कक्षा 12 की अंग्रेजी की परीक्षा स्थगित कर दी। पीएसईबी के मुताबिक, प्रशासनिक कारणों से परीक्षा रद्द कर दी गई है। पंजाब बोर्ड ने हाल ही में कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट में संशोधन किया है। नई डेटाशीट के अनुसार, 6 मार्च को होने वाली कक्षा 12वीं की पर्यावरण शिक्षा परीक्षा को 21 अप्रैल कर दिया गया। आपको बता दें कि 2023 में पंजाब बोर्ड की अंग्रेजी परीक्षा के लिए 3 लाख से अधिक उम्मीदवारों के शामिल है। इसमें कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से 20 अप्रैल दोपहर 2 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 24 मार्च से 20 अप्रैल तक के बीच आयोजित की जाएगी।
अब किस नई डेट को होगा पेपर -
पीएसईबी डेट शीट 2023 के अनुसार, पंजाब बोर्ड अंग्रेजी परीक्षा आज दोपहर 2 बजे से 5:15 बजे के बीच आयोजित की जानी थी। PSEB ने पर्यावरण विज्ञान परीक्षा को पुनर्निर्धारित करने वाली परीक्षाओं से पहले डेट शीट को भी संशोधित किया गया था। हालांकि, अभी नई डेट की घोषणा नहीं हुई है। पंजाब बोर्ड की अंग्रेजी परीक्षा 2023 के लिए 3 लाख से ज्यादा छात्रों को उपस्थित होना था। निर्धारित समय से सिर्फ 30 मिनट पहले पेपर रद्द कर दिया गया। अब ऐसी उम्मीद है कि पंजाब बोर्ड जल्द मामले पर विवरण साझा करेगा।
यह भी पढ़ें- बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 500 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन करने से पहले जानें जरूरी योग्यता
किस वजह से किया है पेपर रद्द -
पंजाब राज्य शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए अंग्रेजी के पेपर की परीक्षा रद्द कर दी है। अब ऐसी उम्मीद है कि पंजाब बोर्ड जल्द मामले पर विवरण साझा करेगा। नई डेटशीट के अनुसार 6 मार्च, 2023 को होने वाली कक्षा 12वीं की पर्यावरण शिक्षा परीक्षा को 21 अप्रैल को कर दिया गया था। आप को बता दे कि PSEB ने पर्यावरण विज्ञान परीक्षा को पुनर्निर्धारित करने वाली परीक्षाओं से पहले डेट शीट को भी संशोधित किया है।
यह भी पढ़ें- सरकारी नौकरी का मौका, NHM के 1199 पदों के लिए करें आवेदन, देखें अन्य डिटेल्स