शिक्षा

पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में सरकारी स्कूलों ने बाजी मारी

मप्र पर्यटन विभाग द्वारा शनिवार को पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन एक्सीलेंस स्कूल और रवींद्र भवन में विभिन्न चरणों में किया गया। प्रतियोगिता में 294 विद्यालयों की प्रतिभागियों ने नामांकन कराया था, जिसमें से 214 प्रतिभागी टीमों ने भाग लिया।

2 min read
Jul 28, 2024
पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

राज्य की धरोहरों और पर्यटक स्थलों को जानने की अभिनव पहल: कलेक्टर आर्य

सागर. मप्र पर्यटन विभाग द्वारा शनिवार को पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन एक्सीलेंस स्कूल और रवींद्र भवन में विभिन्न चरणों में किया गया। प्रतियोगिता में 294 विद्यालयों की प्रतिभागियों ने नामांकन कराया था, जिसमें से 214 प्रतिभागी टीमों ने भाग लिया। विभिन्न राउंड में सरकारी स्कूलों की टीमों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जीत हासिल की। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि कलेक्टर दीपक आर्य ने कहा कि राज्य के धरोहरों, सांस्कृतिक धरोहरों और पर्यटक स्थलों के प्रति जागरूकता के लिए प्रतियोगिता पर्यटन विभाग की अभिनव पहल है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में जो प्रतिभागी चयनित हुए हैं वह मप्र स्तर पर अपना टैलेंट दिखाएंगे। चयनित प्रतिभागियों को शासन के निर्देशानुसार प्रदेश की किसी भी पर्यटन स्थल पर पर्यटन करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अपर कलेक्टर एवं प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी रूपेश उपाध्याय ने कहा कि आज इस प्रतियोगिता में सागर के विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर का हिस्सा लिया। संयुक्त कलेक्टर अदिति यादव ने कहा कि प्रदेश की पर्यटन के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए यह प्रतियोगिता मील का पत्थर साबित होगी। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन एवं उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुधीर तिवारी ने भी अपने विचार रखे।
इन स्कूलों ने मारी बाजी
पर्यटन क्विज में प्रथम स्थान पर सीएम राइज स्कूल नरयावाली, दूसरे नंबर पर सीएम राइज एलएलबी नंबर वन सागर एवं तीसरे नंबर पर हाईस्कूल भैंसा भीष्म नगर रही।

  • रनर अप में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरानी सदर, दीपक मेमोरियल एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रजौआ रही।
  • सागर को जानो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजाखेड़ी, द्वितीय भैंसा भीष्म नगर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एमएलबी नंबर वन एवं पारस विद्या विहार रही। तीसरे स्थान पर जैन गुरुकुल विद्यालय खुरई ,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीपरा ,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजौआ, शैलेश मेमोरियल स्टार मकरोनिया एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरानी सदर रही।
Also Read
View All

अगली खबर