Rajasthan Home Guard Salary: राजस्थान होमगार्ड की जिम्मेदारी होती है राज्य भर में कानून और व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की मदद करना। आइए जानते हैं राजस्थान में होमगार्ड की सैलरी क्या है और क्या सुविधाएं मिलती हैं-
Rajasthan Home Guard Salary: इस महीने बहुत सारी सरकारी भर्ती आई है, जिसमें से एक है होमगार्ड की भर्ती। बिहार में होमगार्ड के 15000 पदों पर भर्ती आई है। इस भर्ती के तहत 12वीं पास युवा अप्लाई कर सकते हैं। बिहार होमगार्ड की सैलरी लेवल 3 पेय स्केल के तहत न्यूनतम 5,200 रुपये और अधिकतम 20,200 रुपये प्रति महीना होती है। ऐसे में आइए जानते हैं राजस्थान में होमगार्ड की सैलरी क्या है और क्या सुविधाएं मिलती हैं-
राजस्थान होमगार्ड (Rajasthan Home Guard Responsibilities) की जिम्मेदारी होती है राज्य भर में कानून और व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की मदद करना। यह एक आरक्षित बल के रूप में अपनी सेवा देता है। इसकी नियुक्ति राजस्थान पुलिस के अधीन होती है, और होमगार्ड विभाग जयपुर द्वारा भर्ती प्रक्रिया संचालित की जाती है।
राजस्थान होमगार्ड के पद के लिए चुने गए उम्मीदवारों को वेतनमान रुपये 12,000 से 20,000 प्रति महीने मिलते हैं। वहीं राजस्थान में होमगार्ड का वार्षिक पैकेज आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, लगऊग 2,50,000 प्रति वर्ष है। हालांकि, समय समय पर वेतन वृद्धि की मांग उठती रहती है। ऐसे में नई वैकेंसी वाले कैंडिडेट्स की सैलरी इस अनुरूप हो सकती है। सैलरी संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
| पे स्केल | 12,000 से 20,000 रुपये प्रति महीने |
| इन हैंड सैलरी | लगभग 21,000 रुपये प्रति महीने |
| ड्यूटी भत्ता | 693 प्रति महीने |
| वाहन व्यय | 20 रुपये प्रति महीने |
| वर्दी धुलाई भत्ता | 75 रुपये प्रति महीने |
| मेस भत्ता | 52 रूपये प्रति महीने |
मेडिकल सुविधाएं
मातृत्व अवकाश
रात्रि शिफ्ट भत्ता
जोखिम भत्ता