शिक्षा

Rajasthan News : राजस्थान की इन 5 स्कूलों में हो रहे घपले पर CBSE का बड़ा एक्शन, कहीं आपके बच्चों का स्कूल भी तो इस लिस्ट में नहीं?

Rajasthan News : इस तरीके का घपला करने वाले स्कूलों की लिस्ट में 22 स्कूल दिल्ली और 5 स्कूल राजस्थान के शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीएसई की एक टीम ने इनमें से कुछ स्‍कूलों का औचक निरीक्षण किया था। औचक निरीक्षण के दौरान स्कूलों में...
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Sep 2024, 7:41 PM IST
Feature image

Rajasthan News : स्कूल में हो रहे कई तरह के घपले को लेकर CBSE सख्त है। ऐसे मामलों में कई स्कूलों पर CBSE एक्शन भी ले रही है। अभी नया मामला राजस्थान और दिल्ली से उजागर हुआ है। जहां स्‍कूलों में डमी एडमिशन दिए जा रहे थे। इसके अलावा कई और नियमों की अनदेखी की जा रही थी। इन कारणों से CBSE ने सख्त कार्रवाई करते हुए इन स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

इस तरीके का घपला करने वाले स्कूलों की लिस्ट में 22 स्कूल दिल्ली और 5 स्कूल राजस्थान के शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीएसई की एक टीम ने इनमें से कुछ स्‍कूलों का औचक निरीक्षण किया था। औचक निरीक्षण के दौरान स्कूलों में कई तरह की खामियां पाई गई। जैसे स्‍कूलों में 11वीं-12वीं में छात्रों की एडमिशन संख्या ज्यादा थी लेकिन असल में छात्रों की संख्‍या स्कूल में कम थी। इसके अलावा इन स्‍कूलों में अटेंडेंस, एनरोलमेंट से लेकर कई दूसरे नियमों का भी पालन नहीं किया जा रहा था। CBSE पहले भी कई स्कूलों की मान्यता इस तरीके के घपले के कारण रद्द कर चुकी है।

Rajasthan News : लिस्ट में है इन स्कूलों का नाम

राजस्थान के इन स्कूलों में विद्या भारती पब्लिक स्कूल, सीकर, प्रिंस उच्च माध्यमिक विद्यालय, सीकर, शिव ज्योति कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कोटा का नाम शामिल है। इसके अलावा एलबीएस कॉन्वेंट स्कूल, कोटा और लॉर्ड बुद्धा पब्लिक स्कूल, कोटा का भी नाम शामिल है। इन सभी स्कूलों के साथ दिल्ली के भी सभी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Updated on:
15 Sep 2024, 7:41 PM IST
Published on: