शिक्षा

Rajasthan Police Constable Bharti 2025: राजस्थान में 6500 पुलिस कांस्टेबल के पदों पर होगी भर्ती, जानें योग्यता सहित अन्य जरुरी डिटेल्स

Rajasthan Police Bharti: अब उम्मीदवारों के लिए CET (कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट) पास करना अनिवार्य होगा। यह परीक्षा राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड आयोजित करता है, और इसके स्कोर के आधार पर ही अभ्यर्थियों को कांस्टेबल भर्ती के अगले चरण में शामिल होने का मौका मिलेगा।

less than 1 minute read
Feb 08, 2025
Rajasthan Police Constable Bharti 2025

Rajasthan Police Constable Bharti 2025: राजस्थान में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य में जल्द ही 6500 कांस्टेबल पदों पर भर्ती होने वाली है। इस भर्ती प्रक्रिया का आयोजन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा किया जाएगा। मार्च 2025 तक भर्ती शुरू होने की संभावना है, और इसके लिए जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रशासनिक स्तर पर इसकी स्वीकृति दी जा चुकी है, और पुलिस महानिदेशक ने संबंधित रिक्त पदों की जानकारी मांगी है।

Rajasthan Police Bharti: CET पास करना होगा अनिवार्य


इस बार भर्ती प्रक्रिया में एक अहम बदलाव किया गया है। अब उम्मीदवारों के लिए CET (कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट) पास करना अनिवार्य होगा। यह परीक्षा राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड आयोजित करता है, और इसके स्कोर के आधार पर ही अभ्यर्थियों को कांस्टेबल भर्ती के अगले चरण में शामिल होने का मौका मिलेगा। यह बदलाव भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सही बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

Rajasthan Police Constable Bharti 2025: सिक्योरिटी फोर्स बनाने की योजना


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके साथ ही, राजस्थान पुलिस में एक नई सिक्योरिटी फोर्स बनाने की योजना है। यह फोर्स मुख्यमंत्री और अन्य वीआईपी व्यक्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। राज्य में बड़े आयोजनों और वीआईपी मूवमेंट के दौरान सुरक्षा की जिम्मेदारी भी इस नई फोर्स पर होगी। यह फोर्स जयपुर पुलिस के अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम में सहायता करेगी और प्रशासनिक रूप से लॉ एंड ऑर्डर के तहत काम करेगी।

Also Read
View All

अगली खबर