शिक्षा

Rajpal Yadav Education Qualification: इतने पढ़ें-लिखे हैं राजपाल यादव, डिग्रियों की लिस्ट देख रह जाएंगे हैरान

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से ताल्लुक रखने वाले राजपाल यादव ने अपनी स्कूली पढ़ाई यहीं से पूरी की। 10वीं और 12वीं दोनों की शिक्षा उन्होंने अपने गृह जिले में ही हासिल की।

less than 1 minute read
Feb 12, 2026
Rajpal Yadav
Rajpal Yadav(Image-Patrika.Com)

Rajpal Yadav Education Qualification: बॉलीवुड में जब भी कॉमेडी का जिक्र होता है, तो राजपाल यादव का नाम अपने-आप सामने आ जाता है। सालों से राजपाल यादव अपनी अभिनय से लोगों को हंसाते आ रहे हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से वो मुसीबतों से घिरे हुए हैं। वजह है उनका तिहाड़ जेल पहुंचना। दरअसल, करीब 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद राजपाल यादव ने हाल ही में तिहाड़ जेल में सरेंडर किया। फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोग उनकी मदद के लिए आगे भी आए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर पर्दे पर लोगों को हंसाने वाला यह कलाकार पढ़ाई-लिखाई में कितना आगे रहा है? आइये जानते हैं।

Rajpal Yadav: यूपी के इस जिले से है नाता


उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से ताल्लुक रखने वाले राजपाल यादव ने अपनी स्कूली पढ़ाई यहीं से पूरी की। 10वीं और 12वीं दोनों की शिक्षा उन्होंने अपने गृह जिले में ही हासिल की। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने उच्च शिक्षा की राह चुनी। बरेली स्थित रुहेलखंड यूनिवर्सिटी से उन्होंने पॉलिटिकल साइंस और हिंदी साहित्य में ग्रेजुएशन किया। यह वही दौर था जब उनके भीतर अभिनय की रुचि और गहरी होती जा रही थी।

Rajpal Yadav Education Qualification: NSD से ली एक्टिंग की ट्रेनिंग

राजपाल यादव ने अपने शौक को पेशे में बदलने का फैसला किया। इसके लिए उन्होंने पहले लखनऊ की भारतेंदु नाट्य अकादम से दो साल का अभिनय डिप्लोमा किया। इसके बाद वह दिल्ली पहुंचे और देश के प्रतिष्ठित संस्थान नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) में दाखिला लिया। साल 1994 से 1997 के बीच उन्होंने यहां अभिनय की बाकायदा पढ़ाई की। उनके बैच कई और एक्टर भी फ़िल्मी दुनिया में काफी नाम कमा रहे हैं।

Published on:
12 Feb 2026 01:10 pm