शिक्षा

RBSE 12th science result 2020: जिन विद्यार्थियों ने नहीं दी परीक्षा, उन्हें मिलेगा एक और मौका

RBSE 12th science result 2020: कोरोना के चलते जो विद्यार्थी राज्य से बाहर थे या आवागमन के साधनों के आभाव में परीक्षा नहीं दे पाए, उन्हें...

2 min read
Jul 08, 2020
RBSE Board Exam 2020
RBSE Board Exam 2020

RBSE 12th science result 2020: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान बस कुछ ही देर में 12वीं क्लास विज्ञान के नतीजे जारी करेगा। परिणामों की घोषणा आज शाम 4 बजे होगी। आरबीएसई साइंस स्ट्रीम के नतीजों की तारीख और समय की जानकारी राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट के जरिए दी है। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि कल राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डी.पी. जारौली जी की उपस्थिति में अजमेर से दोपहर 4 बजे 12वीं विज्ञान का परिणाम जारी करने का कार्यक्रम है।

आपको बता दें कि हर साल करीब 9 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स 12वीं बोर्ड के एग्जाम में बैठते हैं। आपको बता दें कि इस साल 50,000 ज्यादा स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) में 2019 में 8 लाख 66 हजार 426 छात्राओं ने परीक्षा दी थी तो इस बार वर्ष 2020 के लिए 9 लाख 16 हजार 513 छात्राएं पंजीकृत की गई है जो कि छात्रों से ज्यादा है और बोर्ड के लिए नया रिकॉर्ड है। किसी भी प्रकार की तकनीकी खामी न आए, इसलिए बोर्ड दो भागों में नतीजे जारी करता है। साइंस स्ट्रीम के नतीजे कल जारी किए जाएंगे। इसके अलावा कॉमर्स और आर्ट्स के नतीजों की तारीख की घोषणा भी जल्दी की जाएगी।


RBSE 12th science result 2020

कोरोना महामारी व देश भर में लॉकडाउन के चलते बोर्ड ने 19 मार्च को परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं। इसके बाद 10वीं और 12वीं की शेष विषयों की परीक्षाएं जून माह में आयोजित की गई थीं।

जो कोरोना महामारी के चलते परीक्षा नहीं दे सकें, उन्हें सप्लीमेंट्री एग्जाम में बैठने का मौका मिलेगा। जो विद्यार्थी राज्य से बाहर होने के कारण या परिवहन साधन उपलब्ध नहीं होने के कारण परीक्षा में नहीं बैठ पाए। किन्ही भी कारणों से एग्जाम में नहीं बैठ सके उन परीक्षार्थियों की परीक्षा सप्लीमेंट्री एग्जाम के साथ आयोजित की जाएगी।

RBSE 12th Science Result 2020:
प्रदेश में हर साल करीब 3 लाख विद्यार्थी 12वीं विज्ञान संकाय की परीक्षा देते हैं। पिछले साल बोर्ड परीक्षा 12वीं साइंस का रिजल्ट मई माह के तीसरे सप्ताह में जारी किया गया था। पिछले साल साइंस में 91.59 फीसदी लड़के और 95.86 लड़कियां पास हुई थीं और विज्ञान संकाय का कुल पास प्रतिशत 92.88 प्रतिशत रहा था। पिछले कुछ वर्षों से राजस्थान बोर्ड मेरिट लिस्ट जारी नहीं करता है।

Published on:
08 Jul 2020 09:04 am