RBSE Class 10th, 12th result 2020 : राजस्थान बोर्ड दसवीं और 12वीं परीक्षाओं के परिणाम जारी किये जाने को लेकर आधिकारिक...
RBSE Class 10th 12th result 2020 : राजस्थान बोर्ड दसवीं और 12वीं परीक्षाओं के परिणाम जारी किये जाने को लेकर आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो15 जुलाई तक परिणाम जारी किये जा सकते हैं। हालांकि अभी बोर्ड की तरफ से नतीजे की कोई तारीख जारी नहीं की गई है। राजस्थान बोर्ड दसवीं की परीक्षाएं मंगलवार को ही समाप्त हुई हैं। ऐसे में बोर्ड कॉपियों के मूल्यांकन के बाद नतीजे जारी करेगा। राजस्थान बोर्ड दसवीं परीक्षा के नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://rajeduboard.rajasthan.gov.in/ पर जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही http://results.patrika.com/ पर भी नतीजे चेक किए जा सेकेंगे। http://results.patrika.com/ पर नतीजे चेक करने के लिए आपको अभी से रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद नतीजे जारी होने के बाद पत्रिकाआपको आपके मोबाइल पर अलर्ट भेजेगा। इस अलर्ट पर क्लिक कर आप नतीजे चेक कर सकेंगे। रजिस्ट्रेशन के लिए आपको नीचे दिए अपनी क्लास के हिसाब से लिंक पर क्लिक करना होगा।
राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आरबीएसई) हर वर्ष 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं आयोजित करता है। राजस्थान में हर साल करीब 11 से 12 लाख विद्यार्थी 10वीं की और करीब 9 से 10 लाख विद्यार्थी 12वीं की परीक्षा देते हैं। पिछले साल राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम जून माह के पहले सप्ताह में जारी किया गया था।