
Rinku Singh And Priya Saroj Wedding: इंडियन क्रिकेटर रिंकू सिंह (Rinku Singh) और सांसद प्रिया सरोज (MP Priya Saroj) को लेकर खास जानकारी सामने आ रही है। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनों की सगाई हो गई है। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि क्रिकेटर रिंकूं सिंह या सांसद प्रिया सरोज की तरफ से नहीं की गई है। इन दोनों के तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन कई लोग सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर पोस्ट लिख रहे हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह अलीगढ़ के रहने वाले हैं। उनका जन्म 12 अक्टूबर 1997 को हुआ था। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो रिंकू सिंह बहुत ज्यादा पढ़ाई नहीं कर पाएं। उनका ध्यान क्रिकेट में अपना नाम करने पर था। उन्होंने क्रिकेट को ही अपना पूरा वक्त दिया। रिंकू सिंह सिर्फ 9वीं कक्षा तह की पढ़े हुए हैं। उनके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसलिए रिंकू सिंह भी कई काम किया करते थे।
प्रिया सरोज के शिक्षा की बात करें तो एयरफोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली से स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय(DU) से बीए किया और एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा से एलएलबी की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में वकालत शुरू की। अभी वो लोकसभा में मछलीशहर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करती हैं। उनके पिता भी राजनीति से जुड़े हुए हैं। प्रिया सरोज Akhilesh Yadav की पार्टी समाजवादी पार्टी से सांसद हैं।