RPSC RO EO Exam Cancelled : EO RO Exam cancel करने की जानकारी प्रेस नोट के माध्यम से दी गई। इस नोट में कहा गया कि परीक्षा के आयोजन के दौरान...
RPSC RO EO Exam Cancelled : RPSC परीक्षाओं के जुड़ी जरुरी खबर सामने आ रही है। राजस्थान राजस्व अधिकारी (RO) और अधिशाषी अधिकारी (EO) भर्ती परीक्षा 2022 रद्द कर दी गई है। RPSC ने नकल के कारण इस भर्ती परीक्षा को निरस्त करने का फैसला लिया है। एक नोटिस जारी करते हुए इस परीक्षा को रद्द करने की जानकारी दी गई है। इस भर्ती परीक्षा को अब दोबारा आयोजित करवाया जाएगा।
EO RO Exam cancel करने की जानकारी प्रेस नोट के माध्यम से दी गई। इस नोट में कहा गया कि परीक्षा के आयोजन के दौरान ही परीक्षा शुचिता एंव गोपनीयता भंग होने की पुष्ट जानकारी के कारण यह परीक्षा निरस्त की जा रही है। इस परीक्षा का आयोजन आगे फिर से आयोजित करवाया जाएगा। लेकिन अभी तारीख को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया गया है।
यह परीक्षा RO यानी राजस्व अधिकारी ग्रेड- II और EO अधिशाषी अधिकारी वर्ग- IV के 111 पदों के लिए आयोजित की गई थी। यह परीक्षा 14 मई 2023 को ली गई थी। जिसमें गभग 2 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। शुरुआत में 311 उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए चुना गया था।
यह मामला तब उजागर हुआ जब दस्तावेज सत्यापन के दौरान ही कुछ गड़बड़ियां नजर आने लगी। दस्तावेज सत्यापन के दौरान कई उम्मीदवारों के दस्तावेज संदिग्ध पाए गए, जिसके बाद RPSC ने 2 अगस्त से 8 अगस्त 2024 तक फिर से जांच की। बाद में ATS ने भी पाया कि परीक्षा के दौरान नकल कराई गई थी। इस मामले में FIR दर्ज करके कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।