शिक्षा

RRB ALP Answer Key 2024: आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा के लिए आंसर-की जारी, जानें कब तक आ सकता है रिजल्ट

RRB ALP Answer Key 2024 pdf: RRB Assistant Loco Pilot exam 25 नवंबर 2024 से शुरू होकर 29 नवंबर, 2024 तक चला था। अब इस...

2 min read
RRB ALP Answer Key 2024

RRB ALP Answer Key 2024 pdf: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) से जरुरी अपडेट सामने आ गया है। बोर्ड ने RRB Assistant Loco Pilot exam के लिए आंसर-की जारी कर दी है। अब जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वो आधिकारिक वेबसाइट rrb.gov.in पर जाकर RRB Assistant Loco Pilot exam Answer Key 2024 download कर सकते हैं। जरुरी डिटेल्स के साथ उम्मीदवार अपनी आईडी लॉगिन कर सकते हैं। इसके साथ ही जिस भी उम्मीदवार को किसी प्रश्न के जवाब में कोई दिकत है तो वो आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो गई है। इस भर्ती के माध्यम से लोको पायलट पदों के18,799 रिक्तियों को भरा जाएगा।

RRB ALP Answer Key 2024: ऐसे कर सकते हैं आपत्ति दर्ज


आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrb.gov.in पर जाना होगा।


वेबसाइ के होमपेज पर “RRB ALP Answer Key 2024” के लिंक पर क्लिक करना होगा।


उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि के मदद से अपनी आईडी लॉगिन कर लें।


लॉगिन के बाद आंसर-की स्क्रीन पर खुल जाएगा। यहीं से आपत्ति भी दर्ज किया जा सकता है।

RRB Assistant Loco Pilot Exam कब आएगा रिजल्ट?


RRB Assistant Loco Pilot exam 25 नवंबर 2024 से शुरू होकर 29 नवंबर, 2024 तक चला था। अब इस परीक्षा को लेकर आंसर-की जारी कर दिया गया है। जो आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। आंसर-की वेबसाइट पर pdf के फॉर्म उपलब्ध है। आंसर-की जारी होने के बाद अब छात्रों को इस परीक्षा के लिए रिजल्ट का इंतजार है। इस आंसर-की के बाद Final Answer Key जारी कर दिया जाएगा। उसके बाद रिजल्ट भी बोर्ड द्वारा जारी किया जाएगा। यह उम्मीद लगाई जा रही है कि जनवरी 2025 में इस परीक्षा का परिणाम जारी किया जा सकता है।

Updated on:
05 Dec 2024 01:33 pm
Published on:
05 Dec 2024 01:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर